29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: भारत से हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

Ben Stokes on Jasprit Bumrah: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने विशाखापट्टनम टेस्‍ट हारने के बाद कहा कि हमें रन चेज करने पर पूरा यकीन था। इस दौरान उन्‍होंने जसप्रीत बुमराह को लेकर भी खास बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Feb 2024, 7:22 PM IST

ben_stokes.jpg

,,

Ben Stokes on Jasprit Bumrah, IND vs ENG: भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट 106 रनों से हारने के बाद इंग्‍लैंड की टीम सीरीज के पहले मैच में बढ़त बनाने के बाद 1-1 की बराबरी पर आ गई है। भारतीय टीम ने मेहतान टीम के सामने 399 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था। चौथे दिन इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाजों ने शुरुआत में बैजबॉल क्रिकेट खेलते हुए जीत की उम्‍मीद भी जगाई, लेकिन लंच से ठीक पहले टीम ऐसी लड़खड़ाई की संभलने का मौका नहीं मिला और इंग्लैंड की पूरी टीम 292 पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की हार के बाद बेन स्टोक्स ने कहा कि उन्हें रन चेज करने का पूरा भरोसा था। इस दौरान उन्‍होंने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की, जिन्हें मैच में 9 विकेट लेने के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


बेन स्टोक्स ने मैच के बाद कहा कि दूसरी पारी में उन्‍हें रन चेज करने का पूरा भरोसा था। हमने चुनौतियों का सामना करने के लिए जिस तरह से खेला, वह अच्छी चीज है। इस दौरान स्कोरबोर्ड का दबाव होता है तो हम अपना सर्वश्रेष्ठ कर पाते हैं। यह एक शानदार गेम रहा। हमारे प्‍लेयर्स कैसे खेले इसको लेकर कोई सुझाव नहीं देंगे, क्‍योंकि ड्रेसिंग रूम में हर कोई क्वालिटी के खिलाड़ी हैं। वे ये अच्‍छे से जानते हैं कि खेल में कैसे आगे बढ़ना है।

इंग्‍लैंड का स्पिन अटैक अनुभवहीन दिखा

बता दें कि इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट की तरह ही दूसरे मुकाबले में भी एक पेसर और तीन स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी। इस दौरान इंग्लैंड का स्पिन अटैक काफी अनुभवहीन नजर आया। जो रूट की उंगली में चोट के कारण वह दूसरी पारी सिर्फ दो ओवर ही फेंक सके। जबकि पहली पारी में उन्‍हें एक भी विकेट हासिल नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें : भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग

जसप्रीत बुमराह की तारीफ

स्टोक्स ने कहा कि मुझे स्पिनरों की टीम की कप्तानी करना बहुत अच्‍छा लगा। रविवार को उनका प्रदर्शन अविश्वसनीय था। उन्होंने बहुत परिपक्वता के साथ गेंदबाजी की। उन्‍होंने आगे कहा कि आप दो महान तेज गेंदबाजों जेम्स एंडरसन और जसप्रीत बुमराह को देखें। यहां तक कि जब आप विपक्ष में भी होते हैं तो आप जसप्रीत बुमराह के लिए हाथ उठाते हैं। एंडरसन भी हमारे ऐसे ही गेंदबाज हैं।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में जीत के बाद भी हुए निराश, बेहद खास है ये वजह