2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेसिंग चैंपियनशिप के दौरान बड़ा हादसा, 13 वर्षीय भारतीय रेसर श्रेयस की बाइक क्रैश होने से मौत

Indian Racer Shreyas Hareesh Dies : चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन बड़ा दुखद हादसा हो गया। इस हादसे में बेंगलुरु के 13 वर्षीय प्रतिभाशाली कोप्पाराम श्रेयस हरीश की बाइक क्रैश होने से मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Aug 2023, 2:32 PM IST

big-accident-in-sports-event-racing-prodigy-13-year-old-shreyas-hareesh-dies-after-crash-at-chennai-track.jpg

रेसिंग चैंपियनशिप के दौरान बड़ा हादसा, 13 वर्षीय भारतीय रेसर श्रेयस की बाइक क्रैश होने से मौत।

Indian Racer Shreyas Hareesh Dies : चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप (MRF MMSC FMSCI Indian National Motorcycle Racing Championship) के तीसरे दिन शनिवार को बड़ा दुखद हादसा हो गया। इस दौरान बेंगलुरु के 13 वर्षीय कोप्पाराम श्रेयस हरीश की बाइक क्रैश हो गई। श्रेयस को हादसे में बेहद गंभीर चोटें लगी थीं, जिस कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इवेंट प्रमोटर मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब ने शनिवार-रविवार की बाकी रेस रद्द कर दीं।


बता दें कि श्रेयस का जन्‍म 26 जुलाई 2010 को बेंगलुरु में हुआ था। श्रेयस केन्सरी स्कूल का छात्र था, उसे एक प्रतिभाशाली उभरते सितारे के तौर पर देखा जा रहा था। उसने इस सीजन में पेट्रोनास टीवीएस वन-मेक चैंपियनशिप की रूकी कैटेगरी में भागेदारी करते हुए नेशनल लेवन पर लगातार 4 रेस के साथ कई रेस जीती थीं। चेन्नई रेसिंग इवेंट में उसकी मौत से फैंस में मायूसी छा गई है। 10 दिन पहले ही श्रेयस ने 13वां जन्‍मदिन मनाया था।

टर्न-1 से बाहर निकलने के दौरान क्रैश हुई बाइक

बताया जा रहा है कि श्रेयस ने सुबह पोल पोजीशन के लिए क्वालीफाई कर लिया था। टर्न-1 से बाहर निकलने के दौरान उसकी बाइक ट्रैक पर क्रैश हो गई और वह ट्रैक पर गिर गया। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद तुरंत रेस को रोककर श्रेयस को ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रेयस के पिता कोप्पाराम हरीश साथ ही मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप में खेलेंगे! खुद किया ये ऐलान

एमएमएससी के अध्यक्ष ने जताया दुख

श्रेयस की मौत पर एमएमएससी के अध्यक्ष अजीत थॉमस ने दुख जताते हुए कहा श्रेयस विलक्षण रेसिंग टैलेंट से धूम मचा रहा था। इस दुखद घटना के बाद हमने इस सप्ताह के अंत के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। एमएमएससी अपनी संवेदना व्यक्त करता है और हम उनके परिवार के साथ हैं।

यह भी पढ़ें : ईशान किशन के साथ इंटरव्यू में तिलक वर्मा ने खोला बचपन का ये राज