30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के हारने पर मां से लिपट फूट-फूटकर रोया बच्चा

Team India Fan Cries Video Viral: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्‍ड कप 2023 फाइनल में मिल हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि पूरा देश मायूस है। इसी बीच हार से दुखी एक बच्‍चे के मां से लिटकरर फूट-फूटकर रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Oct 2024, 2:24 PM IST

world-cup-2023-final.jpg

वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के हारने पर मां से लिपट फूट-फूटकर रोया बच्‍चा।

IND vs AUS World Cup 2023 Final: वर्ल्‍ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। छठी वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी जीतकर जहां ऑस्‍ट्रेलिया में खुशी का माहौल है। वहीं, भारतीय टीम के साथ पूरा देश गमजदा है। सोशल मीडिया पर दिल तोड़ने वाले कई वीडियो सामने आए हैं। इसी बीच भारतीय टीम के एक नन्‍हे फैन का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय टीम की हार से दुखी बच्‍चा मां के आंचल से लिटपकर फूट-फूटकर रो रहा है। इस भावुक कर देने वाले वीडियो देखकर लोग अफसोस जता रहे हैं।


वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि टीवी स्क्रीन पर भारत की हार के बाद आंखों में आंसू लिए कप्‍तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूप की तरफ बढ़ रहे हैं और अन्‍य खिलाड़ी निराश नजर आ रहे हैं। अपने हीरोज को इस तरह हारता देख बच्‍चा नम आंखों से अपनी मां के पास जाता है तो वह उसे गले से लगाकर सांत्‍वना देती हैं। वहीं, बच्‍चे का फूट-फूटकर रोना जारी है। मां बच्‍चे के आंसू भी पोंछती है, लेकिन उसका रोना बंद नहीं होता है।

टीम इंडिया की बड़ी फैन है पूरी फैमिली!

वीडियो में बच्‍चे की मां के साथ पूरी फैमिली टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ रही है। जिसे देखकर समझा जा सकता है कि ये परिवार टीम इंडिया फैन है। इस वीडियो को एक्‍स पर पोस्‍ट किया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक करीब 4 लाख लोग देख चुके हैं और रिट्वीट के साथ खूूब पसंद भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बाबर आजम ने वर्ल्ड कप फाइनल में हारने के बाद भारत के जख्मों पर छिड़का नमक


यूजर देर रहे कुछ इस तरह के रिएक्‍शन

वायरल वीडियो पर अभी तक सैकड़ों अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बेटा रोते नहीं हैं, ये खेल है। कोई बात नहीं अगली बार हम ही वर्ल्‍ड कप जीतेंगे। वहीं, एक अन्‍य यूजर ने इसे दिल तोड़ने वाला वीडियो करार दिया है तो एक अन्‍य ने कोई नहीं बेटा अब ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू हो रही है, उसमें जीतकर खुश होना।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में फूट-फूटकर रोते रहे खिलाड़ी, द्रविड़ बोले- नहीं देखा गया हाल