2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्‍ट्रेलिया खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले टूटा दिल, चोट के कारण ये मैच विनर हुआ बाहर

Ashes Series 2023 : ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले ही इंग्लिश टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक महत्‍वपूर्ण खिलाड़ी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jun 2023, 3:58 PM IST

england-spinner-jack-leach-ruled-out-of-ashes-series-with-back-stress-fracture.jpg

ऑस्‍ट्रेलिया खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले दिल तोड़ने वाली खबर, चोट के कारण ये मैच विनर हुआ बाहर।

ENG vs AUS Ashes Series 2023 : आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई टीम इंग्‍लैंड के खिलाफ प्रतिष्ठित एशेज सीरीज खेलेगी। इस टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 जून से एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा और दूसरा टेस्ट 28 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। मेजबान इंग्‍लैंड ने एशेज सीरीज के पहले दोनों टेस्‍ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है, लेकिन इससे पहले ही इंग्लिश टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक महत्‍वपूर्ण खिलाड़ी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है।


इंग्लैंड टीम के स्‍टार स्पिन गेंदबाज जैक लीच को पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया है। इसके चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से उनको बाहर कर दिया गया है। बता दें कि लॉर्ड्स में आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में इंग्लैंड ने 10 विकेट जीत हा‍सिल की थी। इस मुकाबले में लीच ने चार विकेट चटकाए थे। इसी मैच में जैक लीच को चोट लगी थी।

पिछली दो एशेज सीरीज में बने टीम का हिस्सा

बता दें कि जैक लीच ने 2018 में इंग्लिश टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्‍होंने अब तक कुल 35 टेस्ट मैच खेले हैं। अब इंग्लैंड के पास जैक लीच का कोई लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नजर नहीं आ रहा रहा है। बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद उन्‍होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे अधिक गेंदबाजी की है। ऐसे में एशेज सीरीज से पहले यह इंग्लिश टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें : WTC Final के लिए गावस्कर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11


पहले दो एशेज टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, ओली पोप, बेन डकेट, जो रूट, जोनाथन बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, डैन लॉरेंस, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जोश टोंग, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

यह भी पढ़ें : WTC Final से पहले प्रैक्टिस के दौरान स्‍टार बल्लेबाज चोटिल, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं!