
WTC Final के लिए सुनील गावस्कर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, दोहरा शतक जड़ने वाला खिलाड़ी बाहर।
WTC Final 2023 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अब महज दो दिन ही शेष हैं। लंदन के द ओवल में 7 जून से खेले जाने वाले दूसरे सीजन के इस फाइनल में फैंस के साथ भारत के पूर्व खिलाडि़यों को भी टीम इंडिया के जीतने की पूरी उम्मीद है। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के बाद अब पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। लेकिन, दोनों के मतों में भिन्नता नजर आ रही है। भज्जी ने जहां केएस भरत की जगह ईशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खिलाने की वकालत की थी। वहीं गावस्कर ने वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखते हुए हर पहलू पर बात की है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल को चुना है। वहीं तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर के लिए क्रमश: चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का चयन किया है।
उन्होंने छठे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएस भरत को खिलाने पर जोर दिया है। साथ ही कहा कि भरत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईशान किशन से आगे रखना ठीक रहेगा।
जडेजा, अश्विन और ठाकुर तीनों को मौका
गावस्कर ने कहा कि वह 7वें नंबर पर रवींद्र जडेजा और 8वें नंबर पर रविचंद्रन अश्विन को उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये दोनों टीम के स्पिन विभाग को मजबूती देने के साथ ही अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को चुना है।
यह भी पढ़ें :WTC फाइनल से सॉफ्ट सिग्नल खत्म, अब फिल्डर भी हेलमेट में आएंगे नजर
सुनील गावस्कर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज।
यह भी पढ़ें : WTC Final से पहले रोहित शर्मा टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र
Published on:
5 Jun 2023, 12:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.