2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Final से पहले रोहित शर्मा टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र, बोले- जीत का बस यही फॉर्मूला

WTC Final 2023 : वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में जीत हासिल करने के लिए कप्‍तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को जीत का मंत्र दिया है। रोहित शर्मा ने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाजी के दौरान कोई भी क्रीज पर सहज नहीं होता, लेकिन उन्हें यह पता चल जाता है कि गेंदबाजों की धुनाई कब करनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jun 2023, 11:35 AM IST

rohit-sharma.jpg

WTC Final से पहले रोहित शर्मा टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र, बोले- जीत का बस यही फॉर्मूला।

WTC Final 2023 : इंग्‍लैंड के द ओवल में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में जीत हासिल करने के लिए कप्‍तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को जीत का मंत्र दिया है। रोहित शर्मा ने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाजी के दौरान कोई भी क्रीज पर सहज नहीं होता, लेकिन उन्हें यह पता चल जाता है कि गेंदबाजों की धुनाई कब करनी है। उन्‍होंने वर्ल्‍ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले बयान दिया है कि इंग्लैंड की पिचों पर जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत के अलावा कोई ऑप्‍शन नहीं है।


रोहित शर्मा ने आईसीसी के कार्यक्रम आफ्टरनून विद टेस्ट लीजेंड्स के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि बल्लेबाजों के लिए इंग्लैंड में परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण रहती हैं। जब आप उन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हो तभी आप सफल हो सकते हैं। पैट कमिंस, रॉस टेलर और इयान बेल के साथ रोहित शर्मा ने अपने निजी अनुभव साझा किए।

यहां क्रीज पर टिकना बेहद मुश्किल

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे थे। उस दौरे को याद करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि आप यहां कभी भी क्रीज पर जम नहीं पाते और मौसम भी बदलता रहता है। इसलिए लंबे समय तक ध्यान लगाकर रखना होता है और तभी आपको पता चलता है कि अब गेंदबाजों को धुनने का वक्‍त आ गया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि क्रीज पर जाकर समझें कि आपकी मजबूती क्या है?

यह भी पढ़ें : WTC के फाइनल से पहले जोश हेजलवुड चोट के चलते ऑस्‍ट्रेलिया टीम से बाहर

फॉर्मेट बदलना चैलेंजिंग

उन्होंने आगे कहा कि वह सफल खिलाड़ियों को फॉलो करने का प्रयास नहीं करेंगे। हालांकि उनके पैटर्न को जानना अच्छा रहेगा। रोहित ने कहा कि फॉर्मेट बदलना चैलेंजिंग फैक्टर है। आप कई फॉर्मेट में खेलते हो। इसलिए मानसिक रूप से खुद को बदलना चाहिए और इसके साथ ही अपनी तकनीक को भी बदलना चाहिए।

यह भी पढ़ें : WTC फाइनल से सॉफ्ट सिग्‍नल खत्‍म, अब फिल्‍डर भी हेलमेट में आएंगे नजर