2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Final से पहले प्रैक्टिस के दौरान स्‍टार बल्लेबाज चोटिल, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं!

WTC Final 2023 : भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल लंदन के ओवल में 7 जून से खेला जाएगा। इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया अभ्‍यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहा रही है। खबर आ रही है क‍ि ओवल में प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया का एक धाकड़ बल्‍लेबाज चोटिल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jun 2023, 1:52 PM IST

shubman-gill-ishan-kishan.jpg

WTC Final से पहले प्रैक्टिस के दौरान स्‍टार बल्लेबाज चोटिल, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं!

WTC Final 2023 : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे फैंस की उत्‍सुकता इस महामुकाबले को लेकर बढ़ती जा रही है। हर किसी को इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम से 7 जून को लंदन के ओवल में आमना-सामना होगा। इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया अभ्‍यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहा रही है। खबर आ रही है क‍ि ओवल में प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया का एक धाकड़ बल्‍लेबाज चोटिल हो गया।


दरअसल, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विकेटकीपर ईशान किशन ओवल में प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए। उनके दाएं हाथ में चोट लगी। प्रैक्टिस के दौरान एक तेज गेंद सीधे ईशान किशन के हाथ पर आ लगी। गेंद लगने के बाद कुछ देर तक उन्‍हें दर्द महसूस करते देखा गया। एक समय ऐसा लगा कि वह बाहर हो जाएंगे। लेकिन, इसके बाद वह हाथ पर पट्टी बांधकर प्रैक्टिस करते देखे गए।

किशन और भरत में से किसे मिलेगा मौका?

बता दें कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया की स्‍क्‍वॉड में विकेटकीपर बल्‍लेबाज के तौर पर दो खिलाडि़यों केएस भरत और ईशान किशन का चयन किया गया है। इन दोनों में से किसे टीम इंडिया की प्‍लेइंग इलेवन में चुना जाएगा, यह कह पाना बेहद मुश्किल है। क्योंकि दोनों ही अलग-अलग क्वालिटी के खिलाड़ी हैं। कुछ दिग्‍गज ईशान किशान को खिलाने के पक्ष में हैंं तो कुछ केएस भरत को देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : WTC Final से पहले रोहित शर्मा टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र

टीम इंडिया स्‍क्‍वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत, ईशान किशन, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और उमेश यादव। स्‍टैंडबाई प्‍लेयर्स : यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव।

यह भी पढ़ें : WTC Final के लिए गावस्कर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11