29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड की टीम ने दूसरा टेस्ट हारने के बाद सीरीज के बीच भारत छोड़ा, जानें क्‍यों

IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम से 106 रन हारने के बाद इंग्लैंड की टीम ने भारत छोड़ने का फैसला किया है। जबकि अभी सीरीज के तीन मैच बाकी हैं, आइये जानते हैं इंग्लिश टीम बीच सीरीज भारत से क्‍यों लौट रही है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Feb 2024, 7:15 PM IST

england_cricket_team.jpg

IND vs ENG Test Series: भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट में इंग्‍लैंड की टीम को 106 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद साथ ही दोनों देश पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गए हैं। टीम इंडिया ने मेहमान टीम के सामने विशाखापट्टनम में 399 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रखा था। चौथे दिन की शुरुआत में इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाजों ने बैजबॉल खेलकर उम्‍मीद भी जगाई, लेकिन लंच से ठीक पहले टीम ऐसी लड़खड़ाई की अंत तक संभलने का मौका नहीं मिला और इंग्लैंड की पूरी टीम 292 पर सिमट गई। अब खबर आ रही है कि इंग्‍लैंड की टीम बीच सीरीज भारत छोड़कर जा रही है। जबकि अभी तीन टेस्‍ट बाकी हैं।


भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम भारत छोड़कर कुछ दिन के लिए अबू धाबी जा रही है। बताया जा रहा है कि विशाखापट्टनम में चार दिन में दूसरा टेस्ट समाप्‍त होने के बाद इंग्‍लैंड की भारत में नहीं रुकेगी। हालांकि राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्‍ट से पहले इंग्लिश टीम भारत लौट आएगी।

हैदराबाद टेस्‍ट से पहले भी अबू धाबी में लगाया था कैंप

दरअसल, इस सीरीज से पहले इंग्‍लैंड की टीम का अबू धाबी में शिविर लगाया गया था और इंग्‍लैंड की टीम हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्‍ट से तीन दिन पहले भारत पहुंच गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्‍ट से पहले इंग्लिश टीम अबू धाबी में कैंप करेगी और टेस्‍ट से पहले भारत वापस लौट आएगी।

यह भी पढ़ें : भारत से हारने के बाद बेन स्टोक्स ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

15 फरवरी से राजकोट में होगा अगला टेस्‍ट

बता दें कि हैदराबाद में खेला गया पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला इंग्‍लैंड ने 28 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई थी। वहीं, विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्‍ट में भारत ने 106 रन से जीत दर्ज करते हुए 1-1 से हिसाब बराबर कर लिया है। इस सीरीज का तीसरा मैच रोजकोट में 15 फरवरी से, चौथा टेस्‍ट रांची में 23 फरवरी से और अंतिम मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग