PAK vs NZ 2nd ODI : भारत में जहां आईपीएल खेला जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की है। पाकिस्तान की इस जीत के हीरो फखर जमां रहे, जिन्होंने नाबाद 180 रन की पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया है। इस मुकाबले में जहां दोनों तरफ से रिकॉर्ड 673 रन बने हैं। वहीं फखर जमां ने बाबर आजम, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने लगातार दो वनडे मैच जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।