45 सेकंड का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में ये तो साफ नजर आ रहा है कि दर्शकों में यह विवाद आईपीएल मैच के दौरान ही हुआ है। लेकिन, फैंस के बीच लड़ाई क्यों हुई और कौन से मैच के दौरान हुई यह साफ नहीं हो सका है। हालांकि 45 सेकंड के इस वायरल वीडियो में दर्शकों के बीच तगड़ी मारपीट हुई है और कपड़े भी फटे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।