पिता स्टोरहाउस में केयरकेटर थे
रोहित के पिता गुरुनाथ शर्मा एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टोरहाउस में केयरटेकर का काम करते थे। माता-पिता के अलावा रोहित का एक बड़ा भाई है, जिसका नाम विशाल शर्मा है। पिता की कमाई बहुत ज्यादा नहीं थी, इसलिए रोहित को उनके दादा और अंकल के पास भेज दिया गया, जो बोरिवली में रहते थे। रोहित छुट्टियों में ही अपने माता-पिता से मिलने के लिए आते थे।