29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्दिक पांड्या की प्लेइंग 11 में वापसी पर कौन होगा बाहर, इस खिलाड़ी को मिला अल्टीमेटम

हार्दिक पांड्या तेजी के साथ चोट से उबर रहे हैं। उन्‍होंने बल्‍लेबाजी अभ्‍यास के साथ जिम में पसीना बहाना भी शुरू कर दिया है। हार्दिक पांड्या जल्‍द ही टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनके आने आने पर प्‍लेइंग इलेवन से किस खिलाड़ी का पत्‍ता कटेगा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Oct 2023, 3:59 PM IST

team-india.jpg

हार्दिक पांड्या की प्लेइंग 11 में वापसी पर कौन होगा बाहर, इस खिलाड़ी को मिला अल्टीमेटम।

हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर मैनेजमेंट को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। उनके बाहर होने के साथ ही शार्दुल ठाकुर को भी प्‍लेइंग इलेवन से बाहर कर सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को मौका दिया गया। हार्दिक पांड्या वर्ल्‍ड कप के दो मैच मिस कर चुके हैं और वह श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच के लिए भी उपलब्‍ध नहीं हैं। अब वह 5 नंवबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए उपलब्‍ध होंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि हार्दिक पांड्या की वापसी पर प्लेइंग इलेवन से किसे बाहर किया जाएगा। इसका जवाब भी लगभग मिल चुका है।


टीम इंडिया कैंप से खबर आ रही है कि हार्दिक पांड्या की वापसी पर सूर्यकुमार यादव भी प्‍लेइंग इलेवन में बने रहेंगे। उनके आने पर श्रेयस अय्यर को बाहर किया जाएगा। क्‍यों‍कि श्रेयस अय्यर वर्ल्ड कप में अभी तक सिर्फ एक अर्धशतक ही जड़ सके हैं। वह हर बार गलत शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं। टीम मैनेजमेंट ने उन्‍हें अल्टीमेटम दिया है कि अगर वह श्रीलंका के खिलाफ रन नहीं बना पाए तो प्‍लेइंग इलेवन से बाहर हो जाएंगे।

सूर्या के प्रदर्शन कोच और कप्‍तान खुश

बीसीसीआई के सूत्र ने वनक्रिकेट को जानकारी दी है कि सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह की कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्‍लेबाजी की, उससे कप्‍तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ खुश हैं। अब उन्हें टूर्नामेंट के बाकी मैचों में 4 नंबर मौका दिया जा सकता है। क्‍यों‍कि पाक के खिलाफ अर्धशतक को छोड़कर श्रेयस अय्यर बाकी मैचों में कुछ खास नहीं कर सके हैं।

यह भी पढ़ें : क्या इंग्‍लैंड नहीं खेलेगी चैंपियंस ट्रॉफी, आईसीसी के इस नियम से सहमे अंग्रेज

नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बहा रहे पसीना

हार्दिक पांड्या की की बात की जाए तो फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में हैं और उन्होंने बल्‍लेबाज कीा अभ्‍यास शुरू कर दिया है। वह मंगलवार से गेंदबाजी का अभ्‍यास भी शुरू कर देंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने जिम में पसीना बहाना भी शुरू कर दिया है। अब उनकी नजरें जल्द से जल्‍द टीम में वापसी पर हैं।

यह भी पढ़ें :गौतम गंभीर ने ढूंढा इंग्लैंड की हार का सबसे बड़ा कारण, इस दिग्गज ने डुबो दी पूरी टीम

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग