30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ : टीम इंडिया की आलोचना पर भड़के हार्दिक पांड्या, माइकल वॉन को दिया करारा जवाब

IND vs NZ T20 Series : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन द्वारा टीम इंडिया की आलोचना पर टी20 के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या करारा जवाब दिया है। हार्दिक पंड्या का कहना है कि उन्हें किसी के सामने कुछ भी साबित करने की आवश्यकता नहीं है। खराब खेलने पर लोग आलोचना करना लोगों का काम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Nov 2022, 11:07 AM IST

hardik-pandya-to-michael-vaughan-no-need-to-prove-anything.jpg

टीम इंडिया की आलोचना पर भड़के हार्दिक पांड्या, माइकल वॉन को दिया करारा जवाब।

Hardik Pandya Statement : न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का रोडमैप की शुरुआत हो गई है। इसके मद्देेनजर कई युवा खिलाड़ियों को टीम में स्थान बनाने के लिए मौका दिया जाएगा। वहीं, हार्दिक ने टीम इंडिया की आलोचना पर कहा कि उन्हें किसी के सामने कुछ भी साबित करने की आवश्यमा नहीं है। बता दें कि भारत के सेमीफाइनल हारने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा था कि भारत 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद से कुछ भी हासिल नहीं कर सका है। टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट के इतिहास में अपेक्षा के अनुसार खेलने में हमेशा ही नाकाम रही है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बयान को लेकर जब टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या से सवाल किया गया तो भड़क उठे। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमें किसी के सामने कुछ साबित करने की आवश्यकता है। खराब खेलने पर लोग आलोचना करते हैं, हम उनका सम्मान करते हैं। खेल में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करता है। इसलिए हमें किसी के सामने कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है।

'गलतियों से लेना होगा सबक'

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से हारने पर हार्दिक पांड्या ने कहा कि हम सब जानते हैं कि वर्ल्ड कप के प्रदर्शन से निराशा हाथ लगी है, लेकिन हम प्रोफेशनल हैं, हमें इससे उबरना होगा। जिस तरह हम सफलता को पीछे छोड़ देते हैं, उसी तरह इस असफलता को भी भुला आगे बढ़ना होगा और अपनी गलतियों से सबक लेना होगा।

यह भी पढ़े - विराट कोहली पहुंचे चमत्कारी बाबा की शरण में, अनुष्का शर्मा ने मांगी थी ये मन्नत

अगले वर्ल्ड कप से पहले होगी रोहित-विराट की छुट्‌टी!

यहां बता दें कि अगला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड दौरे के साथ ही टीम इंडिया ने अगले दो सालों में बड़े बदलावों के संकेत दे दिए हैं। संभावना है कि इस बीच टी20 क्रिकेट से विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों की छुट्‌टी हो जाएगी।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया टी20 में फिर नंबर 1, इंग्लैंड वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी भारत से पिछड़ा