Harmanpreet Kaur Viral Video: भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हो गई है। इस सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट देना काफी विवादों में आ गया है। कौर अंपायर द्वारा आउट करार दिए जाने के बाद काफी गुस्से में दिखी थीं। उन्होंने बैट भी स्टंप्स पर मारकर अंपायर के फैसले का गलत बताया था। इतना ही नहीं कौर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान भी अंपायरिंग पर सवाल खड़े करते हुए बांग्लादेश की महिला खिलाड़ियों और कप्तान का अपमान भी किया। इसका खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से हुआ है।