29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC ODI Ranking : विराट कोहली को पछाड़ पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम बने नंबर 1 बल्लेबाज

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अब दुनिया के नंबर-1 वनडे इंटरनेशनल बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं, रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 14 Apr 2021, 4:19 PM IST

Babar Azam Virat Kohli

Babar Azam Virat Kohli

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 का छठा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के लिए बुरी खबर सामने आई है। पिछले 1258 दिनों से वनडे क्रिकेट में राज करने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की बादशाहत (ICC Oneday Ranking) अब खत्म हो चुकी है। विराट को पछाड़कर अब पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के कप्‍तान बाबर आजम आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्‍लेबाज बन गए हैं। अब बाबर के अब 865 अंक हो गए हैं और वो नंबर एक वनडे बल्‍लेबाज हैं, जबकि कोहली 857 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

रोहित शर्मा 3 तीसरे स्थान पर
आईसीसी रैंकिंग के तीसरे पायदान पर भारतीय खिलाड़ी का ही कब्जा है। 801 अंक के साथ टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर है। रोहित के बाद न्‍यूजीलैंड के रॉस टेलर ने 801 अंक के साथ चौथा नंबर है। पांचवें नबर ऑस्‍ट्रेलिया के एरॉन फिंच नाम है। फिंच के 791 अंक है। इस लिस्ट में टॉप 10 में विराट और रोहित के लिए दूसरा कोई बल्लेबाज नहीं है।

यह भी पड़ें :— इस पाकिस्तानी क्रिकेट ने फ्लाइट में बैठने से किया मना, वजह जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

690 अंक के साथ बुमराह चौथे पायदान पर
आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्‍ट शीर्ष पर काबिज हैं। बोल्ट के बाद दूसरा नंबर अफगानिस्‍तान के मुजीब उर रहमान का है जिनके 708 अंक हैं। न्‍यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे स्थान पर है। गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 690 अंक के साथ चौथे पायदान पर है।

यह भी पढ़े : सचिन तेंदुलकर ने 15 साल की उम्र में बनाया था अपना पहला CV, जानिए सीवी की दिलचस्प बातें

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नौवें स्थान पर
668 अंक के साथ बांग्‍लादेश के मेहदी हसन पांचवें नंबर पर है। वहीं ऑलराउंडर्स की सूची में बांग्‍लादेश के दिग्‍गज शाकिब अल हसन 408 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं इंग्‍लैंड के दिग्‍गज बेन स्‍टोक्‍स ने 295 अंकों के साथ दूसरा स्‍थान हासिल किया है। 294 अंक के साथ अफगानिस्‍तान के मोहम्‍मद नबी तीसरे और इंग्‍लैंड के क्रिस वोक्‍स 273 अंकों के साथ चौथे स्‍थान पर हैं। पांचवां नंबर अफगानिस्‍तान के राशिद खान का है। राशिद के 270 अंक हैं। ऑलराउंडर्स की सूची में 245 अंक के साथ भारत के रवींद्र जडेजा नौवें स्थान पर है।