30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहिद अफरीदी ने PCB को दिखाया आइना, बोले- भारत आपको आंखें दिखा रहा है तो ICC भी कुछ नहीं करेगा

IND vs PAK : एशिया कप को लेकर शुरू हुई खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपने ही बोर्ड को आइना दिखाया है। उन्होंने कहा है कि भारत अगर आपको आंखें दिखा रहा है तो इसमें आईसीसी भी कुछ नहीं करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Feb 2023, 4:04 PM IST

shahid-afridi.jpg

शाहिद अफरीदी ने PCB को दिखाया आइना।

IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 को लेकर खींचतान का दौर जारी है। सितंबर 2023 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को करनी है, लेकिन बीसीसीआई की ओर से साफ कर दिया गया है कि भारतीय टीम किसी भी कीमत पर टूर्नामेंट खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा। इसलिए टूर्नामेंट का आयोजन किसी न्यूट्रल वेन्यू पर किया जाए। वहीं, पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने भी भारतीय टीम के पाकिस्तान नहीं आने पर अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम के भारत नहीं आने की बात कही है। अब इस खींचतान पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपने ही बोर्ड को आइना दिखाया है।


शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी टीवी चैनल समा टीवी से बातचीत के दौरान कहा कि जब आप खुद पांव पर नहीं खड़े होते तो ऐसी ही स्थिति आती है। इसलिए फैसला सोच समझकर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत अगर आपको आंखें दिखा रहा है तो वह मजबूत है। ऐसे में पाकिस्तान को कोई कठिन फैसला लेने से पहले खुद को मजबूत करना होगा। एशिया और वर्ल्ड कप को लेकर कोई न कोई स्टैंड तो लेना ही पड़ेगा।

पाकिस्तान को होगा 245 करोड़ का नुकसान

शाहिद अफरीदी ने कहा कि आईसीसी का नियम इस मामले में महत्वपूर्ण होना चाहिए। उसे सामने आना चाहिए, लेकिन आईसीसी भी बीसीसीआई के सामने कुछ नहीं कर सकता। अफरीदी ने कहा कि 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी पाकिस्तान में ही होगी। उन्होंने कहा कि एशिया कप से आईसीसी का कोई लेना-देना नहीं है। जबकि वर्ल्ड कप आईसीसी का टूर्नामेंट है। अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा तो उसे करीब 245 करोड़ का नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़े -टीम इंडिया में हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, अकेले दम पर जिता देगा दूसरा टेस्ट!

'हमारे लिए क्रिकेट ही सब कुछ'

अफरीदी ने कहा कि हमारे देश में क्रिकेट ही सब कुछ है। इसलिए जज्बात से फैसले नहीं लेते। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों देश बड़े टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। हाल ही में रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि भारत एशिया कप खेलने भले ही पाकिस्तान नहीं जाए, लेकिन उनको वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना ही होगा।

यह भी पढ़े -स्टार्क और शाहीन से भारतीय गेंदबाजों की तुलना करने पर राहुल द्रविड़ ने कर दी बोलती बंद