30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टार्क और शाहीन से भारतीय गेंदबाजों की तुलना करने पर राहुल द्रविड़ ने कर दी बोलती बंद

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली टेस्ट से पहले टीम इंडिया हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान एक रिपोर्टर ने स्टार्क और अफरीदी का उदाहरण देते हुए द्रविड़ से बाएं हाथ के गेंदबाज को लेकर सवाल किया। इस पर राहुल द्रविड़ ने ऐसा जवाब दिया कि रिपोर्टर की बोलती बंद हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Feb 2023, 2:23 PM IST

ind-vs-aus-rahul-dravid-gives-epic-reply-to-reporter-on-comparison-with-mitchell-starc-and-shaheen-afridi.jpg

स्टार्क और शाहीन से भारतीय गेंदबाजों की तुलना करने पर राहुल द्रविड़ ने कर दी बोलती बंद।

IND vs AUS 2nd Test : भारतीय टीम में बाएं हाथ के पेसर की बात होती है तो टेस्ट क्रिकेट में पूर्व गेंदबाज जहीर खान के बाद कोई ऐसा गेंदबाज नहीं आया, जिसने अपने दमदार प्रदर्शन के बल टीम इंडिया में अपना स्थान पक्का किया हो। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली टेस्ट से पहले टीम इंडिया हेड कोच राहुल द्रविड़ से एक रिपोर्टर ने बाएं हाथ के गेंदबाज को लेकर सवाल किया गया। द्रविड़ के सामने मिचेल स्टार्क और शाहीन शाह अफरीदी जैसे पेसर का नाम लेकर सवाल किया गया। इस पर राहुल द्रविड़ ने ऐसा जवाब दिया कि रिपोर्टर की बोलती बंद हो गई। आइये आपको भी बताते हैं कि आखिर सवाल क्या था? और राहुल द्रविड़ का जवाब क्या था?


राहुल द्रविड़ ने दिल्ली टेस्ट से पहले गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एक रिपोर्टर ने पूछा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कमी को लेकर आप क्‍या कहेंगे? रिपोर्टर ने मिचेल स्‍टार्क और शाहीन अफरीदी का नाम लेकर पूछा कि टीम इंडिया के पास इस विभाग में कमी पर आप क्‍या कहेंगे? इस पर द्रविड़ ने कहा कि ऐसा तेज गेंदबाज विविधता लाता है, लेकिन आप जहीर खान को भूल गए। चयनकर्ता और प्रबंधन ऐसी प्रतिभाओं पर ध्यान देते हैं।

जहीर और नेहरा का दिया उदाहरण

द्रविड़ ने कहा कि चयनकर्ताओं को हमेशा ऐसी प्रतिभाओं की तलाश रहती है, लेकिन केवल बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले को सीनियर टीम में जगह नहीं मिल जाएगी। ऐसे और भी खिलाड़ी हैं, जो प्रदर्शन कर रहे हैं। जहीर खान या आशीष नेहरा को सिर्फ इसलिए टीम में मौका नहीं मिला, क्योंकि वे बाएं हाथ के पेसर थे। दोनों वास्तव में अच्छे थे।

यह भी पढ़े - 64 साल से दिल्ली में कोई मैच नहीं जीत पाया है ऑस्ट्रेलिया, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

द्रविड़ का हाजिर जवाब

द्रविड़ जवाब ही दे रहे थे कि एक पत्रकार ने टोकते हुए बताया कि कैसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस पर द्रविड़ ने जवाब में कहा कि अगर 6 फीट 4 इंच लंबा गेंदबाज आपके पास है तो आप बताओ। आपने स्टार्क और अफरीदी का नाम लिया, लेकिन हमें शायद ही कोई ऐसा तेज गेंदबाज मिले। उन्होंने कहा कि चयनकर्ता अर्शदीप, मुकेश चौधरी, खलील अहमद जैसे बाएं हाथ के पेसरों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया में अचानक हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, अकेले दम पर जिता देगा दूसरा टेस्ट!