IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत दूसरा टेस्ट मुकाबला 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा। इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास एक महारिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने का मौका है। अगर वह दिल्ली में 52 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो कोहली दुनिया के सक्रिय बल्लेबाज की सूची में वह पहले नंबर पर काबिज हो जाएंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में विराट कोहली ने कुछ खास नहीं कर सके थे, वह महज 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, क्रिकेट फैंस को दिल्ली टेस्ट में पूरी उम्मीद है कि कोहली अपने घर में ये महारिकॉर्ड जरूर बनाएंगे।