
अश्विन ने एलेक्स केरी को जीरो पर आउट करते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड।
Ravichandran Ashwin Records : रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में जहां हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं आज दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में एलेक्स केरी के रूप में तीसरे विकेट लेते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी के बल पर ही भारतीय टीम ने लंच से पहले अच्छा कमबैक किया। आर अश्विन ने सिर्फ तीन गेंदों पर मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया टीम को दो बड़े झटके दिए हैं। इसके बाद दूसरे सेशन में अश्विन ने जैसे ही एलेक्स केरी को विराट कोहली के हाथों कैच कराया तो आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ा कीर्तिमान भी बना दिया।
बता दें कि अश्विन ने नागपुर टेस्ट में कुल 8 विकेट झटके थे और उन्होंने भारतीय पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। भज्जी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 95 विकेट लिए थे। जबकि नागपुर में अश्विन ने अपने 97 विकेट पूरे किए। वहीं आज दिल्ली में अश्विन ने तीन विकेट लेते ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटों का शतक पूरा कर लिया।
इस सीरीज में ही नंबर वन बन सकते हैं अश्विन
आर अश्विन से आगे अब सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों में 111 विकेट हासिल किए थे। अश्विन इस सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, अगर आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन किया तो वह अनिल कुंबले का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे। क्योंकि अब अश्विन काे कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए महज 12 विकेट की जरुरत है।
यह भी पढ़े - स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट विकेट
1- अनिल कुंबले ने 20 टेस्ट में लिए 111 विकेट
2- आर अश्विन ने 20वें टेस्ट में पूरे किए 100 विकेट
3- हरभजन सिंह ने 18 टेस्ट में लिए 95 विकेट
4- कपिल देव ने 20 टेस्ट में लिए 79 विकेट
5- रविंद्र जडेजा ने 13 टेस्ट में लिए 70 विकेट
Published on:
17 Feb 2023, 2:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.