30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केएल राहुल के बाद अब अहमदाबाद टेस्ट टीम से बाहर होगा रोहित शर्मा का ये सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी

IND vs AUS 4th Test : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से टीम इंडिया के लिए सीरीज का आखिरी टेस्ट जीतना जरूरी है। ऐसे में टीम प्रबंधन केएल राहुल के बाद अहमदाबाद टेस्ट में एक और खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकता है। बता ये खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ दोनों का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Mar 2023, 10:19 AM IST

ind-vs-aus-4th-test-ahmedabad-ks-bharat-may-left-out-from-playing-11-after-poor-performance.jpg

केएल राहुल के बाद अब अहमदाबाद टेस्ट टीम से बाहर होगा रोहित शर्मा का ये सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी।

IND vs AUS 4th Test : ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है, लेकिन कंगारुओं ने इंदौर टेस्ट जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं, अब डब्ल्यूटीसी के लिहाज से टीम इंडिया के लिए सीरीज का आखिरी टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में टीम प्रबंधन केएल राहुल के बाद अहमदाबाद टेस्ट में एक और खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकता है। बता ये खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ दोनों का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी है। अहमदाबाद में 9 मार्च से शुरू होने वाले आखिरी टेस्ट में इस खिलाड़ी को हर हाल में बाहर किया जाना तय माना जा रहा है।


अहमदाबाद टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत का भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट सकता है। कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन से केएस भरत की जगह ईशान किशन को मौका दे सकते हैं। बता दें कि केएस भरत नागपुर, दिल्ली और इंदौर तीनों टेस्ट में बल्ले से फ्लॉप रहे हैं। टर्निंग पिचों पर भरत विकेटकीपिंग के दौरान भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

5 पारियों में बनाए 57 रन

बता दें कि केएस भरत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में महज 8 रन की पारी खेली थी। वहीं दिल्ली टेस्ट में उनके बल्ले से बल्ले से 6 और 23(नाबाद) रन की पारियां ही आई। जबकि इंदौर में केएस भरत 17 और 3 रन ही बना सके। इस तरह तीन टेस्ट में केएस भरत तीन टेस्ट की पांच पारियों में महज 57 रन बना सके हैं।

यह भी पढ़े - सूर्यकुमार यादव ने गली क्रिकेट में मारा 'सुपला शॉट', फैंस के उड़े होश, देखें वीडियो

धाकड़ बल्लेबाज की जरूरत

ईशान किशन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल है, लेकिन उन्हें अभी तक मौका नहीं मिल सका है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह भी ऋषभ पंत की तरह मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं और टीम को जिताने की भी क्षमता रखते हैं। क्योंकि अभी तक केएस भरत उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ईशान किशन को आजमा सकता है।

यह भी पढ़े - एबी डिविलियर्स ने इस क्रिकेटर को बताया टी20 इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी