30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली अहमदाबाद टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास, कुछ ही दिग्गज बना सके हैं ये कीर्तिमान

IND vs AUS 4th Test : भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत जहां दिल्ली टेस्ट में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 25000 रन पूरे करते हुए महारिकॉर्ड बनाया था। वहीं, अब अहमदाबाद टेस्ट में वह एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। ये कीर्तिमान कुछ ही दिग्गज बना सके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Mar 2023, 11:09 AM IST

ind-vs-aus-4th-test-ahmedabad-virat-kohli-can-complete-300-catches-in-international-cricket.jpg

विराट कोहली अहमदाबाद टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास, कुछ ही दिग्गज बना सके हैं ये कीर्तिमान।

IND vs AUS 4th Test : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए इंदौर टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में अब तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से अजेय बढ़त बना रखी है। भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में आज 9 मार्च से अहमदाबाद में चौथा टेस्ट खेलने उतरी है। इस टेस्ट में एक बार फिर फैंस की नजरें टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर होंगी। क्योंकि इस मुकाबले में स्पेशल तिहरा शतक लगा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले विराट कोहली ने दिल्ली टेस्ट में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 25000 रन पूरे करते हुए महारिकॉर्ड कायम किया था।


बता दें कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से शतक नहीं निकला है। ऐसे में इंदौर टेस्ट मैच में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। हालांकि इस मैच में कोहली का बल्ला चले या न चले, लेकिन वह एक स्पेशल तिहरा शतक जरूर पूरा कर सकते हैं। इसके लिए कोहली को सिर्फ एक कैच पकड़ना होगा। एक कैच लेते ही वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 300 विकेट पूरे कर लेंगे। फिलहाल उन्होंने 492 मैच में 299 कैच पकड़े हैं।

द्रविड़ के क्लब में होंगे शामिल

300 कैच के आकड़े तक पहुंचने वाले कोहली भारत के दूसरे खिलाड़ी होंगे। अभी तक इस सूची में दुनिया के सिर्फ 6 खिलाड़ी ही हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 300 या उससे अधिक कैच पकड़े हैं। भारत के लिए राहुल द्रविड़ ही ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो इस सूची में शामिल हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं, जिनके नाम 440 कैच हैं।

यह भी पढ़े - अहमदाबाद टेस्ट में आस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

300 से ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

1- महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 652 मैच में 440 कैच

2- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 560 मैच में 364 कैच

3- रॉस टेलर (न्यूजीलैंड) - 450 मैच में 351 कैच

4- जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 519 मैच में 338 कैच

5- राहुल द्रविड़ (भारत) - 509 मैच में 334 कैच

6- स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) - 396 मैच में 306 कैच

यह भी पढ़े - जसप्रीत बुमराह की न्यूजीलैंड में पीठ की सर्जरी सफल, जानें कब से उतरेंगे मैदान में