30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जडेजा की सीधी बॉल पर हिल भी न सके स्टीव स्मिथ और हवा में उड़ी गिल्लियां, देखें वीडियो

IND vs AUS 4th Test : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजों ने उनके फैसले को सही साबित किया, लेकिन मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने एक बाद एक पहले दिन अंतिम सेशन में दो विकेट गिराकर शानदार वापसी कराई है। रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर से स्टीव स्मिथ का शिकार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Mar 2023, 3:45 PM IST

ind-vs-aus-4th-test-steve-smith-clean-bowled-by-ravindra-jadeja-video.jpg

जडेजा की सीधी बॉल पर हिल भी न सके स्टीव स्मिथ और हवा में उड़ी गिल्लियां।

IND vs AUS 4th Test : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजों ने उनके फैसले को सही साबित किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन दो सेशन में दो विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए थे। लेकिन, दिन के आखिरी सेशन में रवींद्र जडेजा ने कप्ता स्टीव स्मिथ को क्लीन बोल्ड करते भारत की शानदार वापसी कराई है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर खेल रही है।


दरअसल, ऑस्ट्रेलिया टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी। इसी बीच रवींद्र जडेजा 64वां ओवर लेकर आए। इस ओवर की दो गेंद पर कोई रन नहीं बना और तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने एक रन लेकर स्ट्राइक कप्तान स्टीव स्मिथ को दी। चौथी गेंद जडेजा ने सीधी फेंकी और स्टीव स्मिथ की गिल्लियां बिखेर दीं। इस तरह स्मिथ चारों खाने चित हो गए। वह आउट होने के बाद काफी हैरान परेशान नजर आए।

हिल भी न सके स्मिथ

जडेजा कि जिस गेंद पर स्टीव स्मिथ आउट हुए वह टप्पा सीधी जा रही थी। वहीं स्टीव स्मिथ टर्न के लिए खेलते हुए उसे वहीं दबाना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे स्टंप में जा घुसी और गिल्लियां बिखर गईं। इस बॉल पर कप्तान स्टीव स्मिथ को हिलने तक का मौका नहीं मिला। उनके पैर एकदम जाम हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े - कोहली अहमदाबाद टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास, कुछ ही दिग्गज बना सके हैं ये कीर्तिमान


6 पारियों में खामोश रहा स्मिथ का बल्ला

बता दें कि भारत के खिलाफ इस सीरीज में स्टीव स्मिथ का बल्ला अभी तक खामोश रहा है। उन्होंने 6 पारियों में महज 135 रन बनाए हैं। यह पहली बार है जब 6 पारियों में उनके बल्ले से कोई अर्धशतक भी नहीं निकला है। स्टीव स्मिथ 135 गेंद खेलकर 38 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने।

यह भी पढ़े - मोहम्मद शमी ने गोली की रफ्तार से उखाड़ा स्टंप, देखते रह गए लाबुशेन, देखें वीडियो