30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने विराट कोहली को दिया बीजेपी में आने का न्यौता… हाथ मिलाने पर फैंस ने किया ट्रोल

IND vs AUS 4th Test : अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाकर उनका कुशलक्षेम भी पूछा। विराट कोहली और पीएम मोदी का एक हाथ मिलाने का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Mar 2023, 12:51 PM IST

ind-vs-aus-4th-test-virat-kohli-with-pm-narendra-modi-twitter-troll.jpg

पीएम मोदी ने विराट कोहली को दिया बीजेपी में आने का न्यौता... हाथ मिलाने पर फैंस ने किया ट्रोल।

IND vs AUS 4th Test : बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अहमदाबाद टेस्ट में आज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कप्तान स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप देकर सम्मानित किया। फिर दोनों प्रधानमंत्री ने रथ पर सवार होकर स्टेडियम में जनता का अभिवादन स्वीकार किया और सभी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाकर उनका कुशलक्षेम भी पूछा। विराट कोहली और पीएम मोदी का एक हाथ मिलाने का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले सेशन में उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हैड ने शानदार शुरुआत दी। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 61 के स्कोर पर ट्रेविस हैड के रूप में लगा। ट्रेविस 44 गेंदों पर 32 रन बनाकर अश्विन की बॉल पर जडेजा को कैच थमा बैठे। इसके बाद कंगारू टीम को दूसरा झटका लाबुशाने के रूप में लगा। वह 20 गेंदों पर 3 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट नुकसान पर 94 रन है।

वायरल हो रही फोटो

दरअसल, अहमदाबाद टेस्ट शुरू होने से पहले पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। जहां उन्होंने भारतीय टीम से मुलाकात की और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा व विराट कोहली से हाथ भी मिलाया और उन्हें जीत के लिए बेस्ट ऑफ लक कहा। वहीं, अब विराट कोहली और पीएम मोदी के हाथ मिलाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़े - कोहली अहमदाबाद टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास, कुछ ही दिग्गज बना सके हैं ये कीर्तिमान


फैंस ले रहे जमकर मजे

क्रिकेट फैंस पीएम मोदी और विराट कोहली की फोटो को वायरल करते हुए जमकर मजे ले रहे हैं। कोई इसे ऐतिहासिक पल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि पीएम मोदी ने विराट को भाजपा में शामिल होने का न्यौता दिया है तो कई विराट को देश का भावी प्रधानमंत्री बता रहा है। आइये आपको भी दिखाते हुए कुछ मजेदार रिएक्शन।

यह भी पढ़े - WPL में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11