स्टोक्स ने कहा, "ओवर रेट ऐसी चीज नहीं है जिसकी मुझे चिंता हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं जानबूझकर चीजों को धीमा कर देता हूं। लेकिन, मुझे सच में लगता है कि इसकी संरचना पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। एशिया में, जहां 70 प्रतिशत ओवर स्पिन गेंदबाजी से होते हैं, वही नियम न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में लागू नहीं हो सकते। यहां 70-80 प्रतिशत ओवर तेज गेंदबाज करते हैं। स्पिनर का ओवर सीमर के ओवर से कम समय लेता है। इसलिए आपको अलग-अलग महाद्वीपों में ओवर रेट के समय में बदलाव करने पर विचार करना चाहिए।"