IND vs ENG, 4th Test: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम को ऋषभ पंत के तौर पर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अंगुली की चोट की वजह से लॉर्ड्स टेस्ट मैच में विकेट-कीपिंग नहीं कर पाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत अब मैनचेस्टर टेस्ट मैच में चोटिल हो गए हैं। उन्होंने 64वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद को रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे उनके पैर में लगी। इस पर ऋषभ पंत कराहते हुए मैदान पर ही गिर पड़े। उधर इंग्लैंड ने एलबीडब्ल्यू की अपील करते हुए रिव्यू लेने का फैसला किया। ऋषभ पंत एलबीडब्ल्यू आउट होने से तो बच गए, लेकिन उन्हें पैर में गंभीर चोट लगी है।