26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन क्यों काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया? जानें वजह

IND vs ENG 3rd Test: राजकोट में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Feb 2024, 10:53 AM IST

team_india_1.jpg

IND vs ENG 3rd Test: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्‍टेडियम में खेले जा तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी है। टीम इंडिया ने ये काली पट्टी के पूर्व कप्तान और सबसे उम्रदराज़ भारतीय टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड की याद में बांधी है, जिनका हाल ही में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

दत्‍ता गायकवाड का टेस्ट करियर

दत्‍ता गायकवाड दो कार्यकालों में टीम इंडिया के कोच भी रहे थे। दत्‍ता गायकवाड के टेस्ट करियर की बात करें तो वह देश के लिए 1952 से 1961 तक खेले। हालांकि इस दौरान वह देश के लिए केवल 11 टेस्ट मैच ही खेल सके, जिनमें उन्‍होंने 350 रन बनाए। उन्होंने 1959 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली भारतीय टीम की कप्तानी की, लेकिन टीम सभी पांच टेस्ट हार गई। उनका सर्वोच्च स्कोर 1959 में नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 रन था।

यह भी पढ़ें : BCCI की चेतावनी के बावजूद ये 7 स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहे रणजी ट्रॉफी

दत्‍ता गायकवाड का घरेलू क्रिकेट करियर

दत्‍ता गायकवाड के घरेलू क्रिकेट करियर की बात करें तो वह रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए ताकत का स्तंभ थे। बड़ौदा के लिए वह 1947 से 1961 तक क्रिकेट खेले। उन्होंने 14 शतकों के साथ 3139 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 1959-60 में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 249 रन था। दत्‍ता गायकवाड ने घरेलू क्रिकेट में दो दोहरे शतक भी लगाए।

यह भी पढ़ें : अश्विन हुए बाहर, क्‍या भारत 10 खिलाड़ियों के साथ खेलेगा राजकोट टेस्ट, जानें नियम

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग