26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: अश्विन हुए बाहर, क्‍या भारत 10 खिलाड़ियों के साथ खेलेगा राजकोट टेस्ट, जानें नियम

Ashwin left Rajkot Test: इंग्‍लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट से अचानक रविचंद्रन बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि बाकी के तीन दिन भारतीय टीम को क्‍या 10 खिलाडि़यों के साथ खेलना होगा। आइये जानते हैं आईसीसी का नियम क्‍या कहता है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Feb 2024, 9:51 AM IST

team_india.jpg

,,

Ashwin left Rajkot Test: इंग्‍लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट से अचानक रविचंद्रन बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई के उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला ने बताया है कि मां की तबीयत खराब होने की वजह से अश्विन को तीसरे टेस्‍ट से बाहर होना पड़ा है। वह अचानक टीम का साथ छोड़ घर के लिए रवाना हो चुके हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि बाकी के तीन दिन भारतीय टीम को क्‍या 10 खिलाडि़यों के साथ खेलना होगा। आइये जानते हैं आईसीसी का कन्‍क्‍सन सब्स्टीट्यूट नियम क्‍या कहता है?


भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन इंग्लिश बल्‍लेबाजों ने बैजबॉल शैली में खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों की जोरदार धुनाई की है। अगर इंग्लैंड के बल्‍लेबाज शनिवार को भी ऐसे ही खेले तो भारत की मुश्किल बढ़ सकती है, क्‍योंकि फैमिली इमरजेंसी के चलते रविचंद्रन अश्विन भी बाहर हो गए हैं।

अब सिर्फ चार गेंदबाज के साथ उतरेगी टीम इंडिया

रविचंद्रन अश्विन के राजकोट टेस्‍ट से नाम वापस लेने के बाद ये स्‍पष्‍ट हो गया है कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन चार गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी। जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज तेज गेंदबाजी आक्रमण संभालेंगे तो वहीं कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के कंधों पर स्पिन अटैक की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें : BCCI की चेतावनी के बावजूद ये 7 स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहे रणजी ट्रॉफी

अश्व‍िन के बिना क्या 10 ख‍िलाड़‍ियों के साथ खेलेगी टीम इंडिया?

अश्विन अगर इस टेस्‍ट में वापसी नहीं करते हैं तो भारतीय टीम को बाकी का टेस्‍ट सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना होगा। यानी रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अपनी पूरी प्लेइंग इलेवन के साथ नहीं खेल पाएगी। हालांकि नियमानुसार अश्विन की जगह कप्‍तान रोहित शर्मा किसी सब्स्टीट्यूट को उतार सकते हैं, लेकिन वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी नहीं कर पाएगा।

यह भी पढ़ें : अश्विन राजकोट टेस्ट से आखिर क्यों हुए बाहर, अब BCCI उपाध्यक्ष ने बताया असली कारण

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग