IND vs NZ 2nd ODI : सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी का हर कायल है। जब वह 360 डिग्री शॉट्स खेलते हैं तो फैन्स जहां हैरान रह जाते हैं, वहीं कमेंटेटर भी चौंक जाते हैं। भले ही बारिश के चलते दूसरा मैच रद्द हो गया है, लेकिन इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर नाबाद 34 रन की पारी खेली है। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने गेंदबाज मिचेल सेंटनर की बॉल पर घुटना टेककर एक ऐसा जबरदस्त सिक्स जड़ा कि मिचेल भी हक्के-बक्के रह गए। यह सिक्स सूर्याकुमार यादव ने दूसरे बार बारिश होने से ठीक पहले 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्वीप शॉट खेलते हुए लगाया था। फैंस को उम्मीद थी कि अब सूर्याकुमार यादव का बल्ला आग उगलेगा, लेकिन बारिश ने दर्शकों के अरमान ठंडे कर दिए।