2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा तीन साल बाद शतक लगाने के सवाल पर भड़के, पत्रकारों को लगाई फटकार

Rohit Sharma : न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी वनडे में तीन साल बाद शतक के सूखे को भी खत्म किया है। टीम इंडिया इस जीत से गदगद है, लेकिन मैच के बाद कुछ ऐसा घटित हुआ कि कप्तान रोहित शर्मा ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स और पत्रकारों पर भड़क उठे। उन्होंने सही चीजें नहीं दिखाने को लेकर जमकर फटकार भी लगाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Jan 2023, 11:55 AM IST

rohit-sharma.jpg

रोहित शर्मा तीन साल बाद शतक लगाने के सवाल पर भड़के, पत्रकारों को लगाई फटकार।

Rohit Sharma : टीम इंडिया ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पिछली दोनों सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। न्यूजीलैंड के सफाए के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी वनडे में आखिरकार तीन साल बाद शतक के सूखे को खत्म किया है। रोहित शर्मा के शतक ने सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। लेकिन, मैच के बाद कुछ ऐसा घटित हुआ कि कप्तान रोहित शर्मा ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स और पत्रकारों पर भड़क उठे। दरअसल, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा से तीन साल बाद शतक को लेकर सवाल किया गया था। इस पर रोहित नाराज हो गए। उन्होंने सही चीजें नहीं दिखाने को लेकर जमकर फटकार लगाई।

बता दें कि रोहित शर्मा के बल्ले से आखिरी बार एकदिवसीय शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान 2020 में आया था। इसके बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 2023 में शतक लगाया है। इसी को लेकर एक पत्रकार ने पूछा कि वनडे में आपके 29वें और 30वें शतक में तीन साल का अंतर क्यों? यह सुनते ही रोहित शर्मा भड़क गए। उन्होंने कहा कि मैंने इन तीन साल में महज 12 वनडे मैच खेले हैं। इसलिए आपको तीन साल ज्यादा लगते हैं।

'प्रसारकों को टीवी पर सही चीजें दिखानी चाहिए'

रोहित के आक्रामक रुख को देख पत्रकार ने कहा कि आलोचना नहीं कर रहा था। इस पर रोहित शर्मा ने कहा कि आप लोगों को फैक्ट्स के बारे में पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि ये टीवी पर दिखाया गया। प्रसारकों को टीवी पर कभी-कभी सही चीजें भी दिखानी चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले पूरे साल हमने वनडे क्रिकेट नहीं खेला, सिर्फ टी20 पर ध्यान दिया। इसलिए प्रसारक सही चीजें दिखाएं।

यह भी पढ़े - आईसीसी वनडे और टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में विराट-रोहित नहीं, इन तीन को मिली जगह

यहीं नहीं रुके रोहित

रोहित यहीं नहीं रुके उन्होंने एक सवाल के जवाब में पत्रकार पर तंज कसते हुए कहा कि कैसा कमबैक? मुझे समझ में नहीं आया। किसी ने बताया होगा कि आप देखिए तीन सालों में से 8 महीने (2020 में) सभी मैच घर पर ही थे। हमने सिर्फ टी-20 क्रिकेट खेला है और उसमें सूर्यकुमार यादव ने 2 शतक लगाए हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी और ने शतक बनाए।

यह भी पढ़े - आईपीएल से पहले टीम इंडिया में वापसी करेंगे जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा ने दिया अपडेट