South Africa vs India 1st Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन पूरी तरह से गेंदबाजों का बोलबाला रहा। कगीसो रबाडा ने पांच विकेट हाल करने में सफल रहे। वहीं, केएल राहुल अकेले ऐसे भारतीय बल्लेबाज रहे, जिनके सामने अफ्रीकी गेंदबाजों की एक न चली। केएल राहुल ने अपनी बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले दिन स्टंप तक 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 70 के निजी स्कोर तो मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले नाबाद हैं।