दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तन्मय बलोदा ने पहली पारी में 32 रन देकर 6 विकेट, जबकि दूसरी पारी में 41 रन देकर 8 विकेट झटके। यानी उन्होंने मैच में कुल 73 रन देकर 14 विकेट अपने नाम किए। इस तरह वह यूथ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में 14 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। मैच के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े भी अब उनके नाम हो गए हैं।