27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS 2nd Test: ट्रेविस हेड के शतक की बदौलत ऑस्‍ट्रेलिया को 157 रन की बढ़त, भारत की दूसरी पारी शुरू

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में सीरीज का एक मात्र डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 7 Dec 2024, 3:26 PM IST

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में सीरीज का एक मात्र डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत को 180 रन पर ऑलआउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के शानदार शतक से पहली पारी में 337 रन बनाए और कुल 157 रन की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन 86/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।

ट्रेविड हेड ने ठोका शतक

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक और डे-नाइट टेस्ट मैच में तीसरा शतक ठोका। इस शतक के लिए उन्होंने महज 111 गेंदों का सामना किया। एडिलेड ओवल में भारत के खिलाफ खेलते हुए ट्रेविस हेड ने डे-नाइट टेस्ट मैच का सबसे तेज शतक बनाया। इसके साथ ही उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ होबार्ट में 112 गेंदों में लगाए गए सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

यह भी पढ़ें: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 50+ स्कोर का शतक लगाकर रचा इतिहास, सचिन-कैलिस के खास क्‍लब में हुए शामिल

हालाकि ट्रेविस हेड मुकाबले में 141 गेंद का सामना करते हुए 17 चौके और 4 छक्के संग 140 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन (64 रन) और नाथन मैक्स्वीनी (39 रन) ही कुछ हद तक भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके।

बुमराह और सिराज की शानदार गेंदबाजी

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों तेज गेंदबाजों ने 4-4 विकेट झटके। उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और रवीचंद्रन अश्विन ने 1-1 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग