30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ T20 Series : भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 में कौन किस पर भारी? यहां देखें अभी तक के आंकड़े

IND vs NZ T20 Series : टी20 वर्ल्ड कप की हार को भुलाकर अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 18 नवंबर 2022 को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगर टी20 के आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है, लेकिन न्यूजीलैंड ने भी पलटवार करने में पीछे नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Nov 2022, 12:23 PM IST

india-vs-new-zealand-t20-international-head-to-head-stats-know-here.jpg

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 में कौन किस पर भारी? यहां देखें अभी तक के आंकड़े।

IND vs NZ T20 Series : टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की कड़वी यादों को भुलाकर अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम टी20 और वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। भारत न्यूजीलैंड के दौरे पर तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 18 नवंबर 2022 को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीम टी20 विश्व कप में मिले हारने के गम को भुलाकर वापसी का प्रयास करेंगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगर टी20 के आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन न्यूजीलैंड ने भी भारत के विरूद्ध अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में टी20 सीरीज के दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों की बात करें तो भारतीय टीम को थोड़ी बढ़त मिली है। जिससे टीम इंडिया का मनोबल ऊंचा रहेगा। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक टी20 के कुल 20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इनमें से भारत ने 11 मुकाबलों में विजय पताका फहराई है। जबकि न्यूजीलैंड की टी 9 ही मैच जीत सकी है। इस तरह टी20 के आंकड़े अब तक भारत के पक्ष में नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि टीम इंडिया ने 11 में से 6 जीत देश से बाहर जीते हैं। इससे साफ होता है कि भारतीय टीम का देश में ही नहीं, बल्कि विदेशी धरती पर भी अच्छा प्रदर्शन रहा है यानी भारत न्यूजीलैंड को उसके घर में हराने की पूरी क्षमता रखता है।

युवा चेहरों के साथ पिछली बातों को भूल आगे बढ़ने को तैयार

टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे से नई शुरुआत करेगी। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम युवा चेहरों के साथ पिछली बातों को भूल आगे बढ़ने को तैयार है। कप्तान हार्दिक पांड्य ने कहा है कि जो हो गया उसे भूल जाओ। उन्होंने कहा कि 2024 टी-20 विश्व कप का रोडमैप अभी से शुरू हो गया है। इस दौरान हार्दिक ने पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि हमें किसी को भी कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़े - विराट कोहली पहुंचे चमत्कारी बाबा की शरण में, अनुष्का शर्मा ने मांगी थी ये मन्नत

भारतीय टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड की टीम

केन विलियमसन (कप्तान), फिन ऐलन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, मिचेल सेंटनर, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया की आलोचना पर भड़के हार्दिक पांड्या