24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप को लेकर पीसीबी अध्यक्ष ने जय शाह पर उठाए सवाल तो मिला ये मुंहतोड़ जवाब

India vs Pakistan : सितंबर में होने वाले एशिया कप 2023 के आयोजन स्थल को लेकर पीसीबी और बीसीसीआई के बीच तल्खी बढ़ रही है। एसीसी अध्यक्ष जय शाह की ओर से एशिया कप 2023 और 2024 का कैलेंडर जारी करने को लेकर पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी के दावे को भी एसीसी ने खारिज कर दिया है। जिसमें कहा गया था कि एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने पीसीबी को सूचित किए बगैर कैलेंडर जारी किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Jan 2023, 10:36 AM IST

india-vs-pakistan-asian-cricket-council-acc-jay-shah-on-pcb-chairman-najam-sethi-for-asia-cup.jpg

एशिया कप को लेकर पीसीबी अध्यक्ष ने जय शाह पर उठाए सवाल तो मिला ये मुंहतोड़ जवाब।

India vs Pakistan : एशियाई क्रिकेट परिषद ने पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी के इस दावे को खारिज कर दिया है कि एसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान बोर्ड को सूचित किए बगैर 2023 और 2024 के लिए एसीसी कैलेंडर का ऐलान किया था। बता दें कि एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने ट्वीट के माध्यम से एशिया कप 2023 और 2024 का कैलेंडर जारी किया था। इस पर पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने तंज कसते हुए ने मेजबानी पाकिस्तान को ही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया था। जिस पर एसीसी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने उचित प्रक्रिया का पालन किया है। कैलेंडर को उसकी विकास समिति और वित्त और विपणन समिति ने 13 दिसंबर 2022 को बैठक में अनुमोदित किया था।

बता दें कि गुरुवार को एसीसी अध्यक्ष के रूप में जय शाह ने एक ट्वीट के माध्यम से अगले दो वर्षों में सभी एसीसी टूर्नामेंट के कैलेंडर जारी किए थे। जय शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि एशियन क्रिकेट काउंसिंल 2023 और 2024 के लिए रोड मैप और क्रिकेट कैलेंडर जारी कर रहा हूं। यह क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के अद्वितीय प्रयासों के साथ हमारे जुनून को दर्शाता है। शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार देशों के खिलाड़ियों के साथ ये क्रिकेट के लिए अच्छा समय होने का वादा है।

पीसीबी ने लगाया था ये आरोप

वहीं, नजम सेठी ने गुरुवार को ही बाद एक व्यंग्यात्मक ट्वीट के साथ शाह को जवाब देते हुए लिखा था कि जय शाह, एकतरफा रूप से एसीसी संरचना और कैलेंडर 2023-24 पेश करने के लिए धन्यवाद, विशेष रूप से 2023 के एशिया कप 2023 के लिए जिसका मेजबान पाकिस्तान है। जब आप इससे जुड़े ही हैं तो आप हमारे पीएसएल 2023 की संरचना और कैलेंडर भी प्रस्तुत कर सकते हैं। एक त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की जाएगी।

यह भी पढ़े - भारत पर श्रीलंका के खिलाफ पहली बार घर में सीरीज हारने का खतरा, जानें संभावित प्लेइंग 11

उचित प्रक्रिया का पालन किया - एसीसी

इस पर एसीसी के बयान में कहा गया है कि हमारी जानकारी में आया है कि पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने एसीसी अध्यक्ष द्वारा एकतरफा रूप से कैलेंडर को अंतिम रूप देने और उसी की घोषणा करने पर एक टिप्पणी की है। एसीसी स्पष्ट करना चाहता है कि उसने उचित प्रक्रिया का पालन किया है। कैलेंडर को उसकी विकास समिति और वित्त और विपणन समिति द्वारा 13 दिसंबर 2022 को आयोजित बैठक में अनुमोदित किया गया था।

एसीसी ने कहा, भेजा गया था ईमेल

कैलेंडर को 22 दिसंबर 2022 को एक ईमेल के माध्यम से पीसीबी समेत सभी भाग लेने वाले सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया गया था। जबकि कुछ सदस्य बोर्ड से प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई थीं। पीसीबी से कोई टिप्पणी या सुझावित संशोधन प्राप्त नहीं हुए थे। उपरोक्त को देखते हुए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेठी की टिप्पणी निराधार है और एसीसी इसका पुरजोर खंडन करता है। बता दें कि 22 दिसंबर जिस दिन एसीसी ने कहा कि ईमेल पीसीबी को भेजा गया था, उसी दिन पाकिस्तान बोर्ड में सत्ता संरचना में उथल-पुथल मचा था। उसी समय सेठी ने रमीज राजा की जगह ली थी।

यह भी पढ़े -ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुने गए ये 3 खिलाड़ी, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं