9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI 2nd T20I Pitch Report: भारत-वेस्टइंडीज दूसरे मैच में गेंदबाज होंगे हावी या बल्लेबाज मचाएंगे धमाल? जानें रांची की पिच का मिजाज

India vs West Indies 2nd T20I Pitch Report: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होगा। मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट।
2 min read
Google source verification
INDIA VS WEST INDIES

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच 9 नवंबर को खेला जाएगा। (Photo- IANS)

IND vs WI 2nd T20I Ranchi Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।

पिछले मुकाबले की तरह इस मैच में भी भारतीय टीम की अगुवाई श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि वेस्टइंडीज टीम की बागडोर शाई होप के हाथों में होगी। भारतीय टीम की नजरें जहां सीरीज में बढ़त बनाने पर होंगी, वहीं वेस्टइंडीज की टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। इस लिहाज से दोनों टीमों की नजरें पिच के मिजाज पर टिकी होंगी।

रांची की पिच रिपोर्ट

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। शुरुआती ओवरों में गेंद स्विंग कर सकती है। इस वजह से शुरुआती कुछ ओवर बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, पिच पुरानी होगी और स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

चूंकि रांची में रात के समय ओस पड़ने की संभावना रहती है, ऐसे में गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करे तो हैरानी नहीं होगी।

कैसा रहेगा मौसम?

रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 अक्टूबर को रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अमीर जांगू, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन।