30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत चौथा टेस्ट जीते या हारे आसानी से पहुंचेगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में, देखें ताजा समीकरण

IND vs AUS 4th Test : भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट जीतती है तो वह आसानी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, आकड़े देखें तो टीम इंडिया अगर ये टेस्ट हारती भी है तो भी उसका डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचना लगभग तय है। जबकि श्रीलंका को कोई चमत्कार ही फाइनल का टिकट दिला सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Mar 2023, 11:06 AM IST

india-will-easily-reach-the-final-of-the-world-test-championship.jpg

भारत चौथा टेस्ट जीते या हारे आसानी से पहुंचेगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में, देखें ताजा समीकरण।

IND vs AUS 4th Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में भारत के पास 2-1 से बढ़त है। अगर भारतीय टीम अहमदाबाद टेस्ट जीत जाती है तो वह आसानी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, अगर टीम इंडिया ये टेस्ट हारती भी है तो भी उसका डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचना लगभग तय है। चैंपियनशिप के प्वाइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम दूसरे नंबर स्थान पर है। ऑस्ट्रेलियन टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जबकि दूसरी टीम के लिए भारत और श्रीलंका के बीच टक्कर है। लेकिन, आंकड़े कहते हैं कि भारत ही फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी।


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 68.52 फीसदी अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। वहीं भारत 60.29 फीसदी अंक के साथ दूसरे नंबर पर तो श्रीलंका 53.33 फीसदी अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत चौथा टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा। अगर भारत ये मुकाबला जीतता है तो श्रीलंका अपने दोनों टेस्ट जीतकर भी भारत से पीछे ही रहेगी।

न्यूजीलैंड में आज तक सीरीज में 2 मैच नहीं जीता श्रीलंका

भारतीय टीम अगर अहमदाबाद टेस्ट हार भी जाती है तो भी वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है। क्योंकि श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी के घर में दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। भारत के चौथा टेस्ट हारने के बाद श्रीलंका को फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतने होंगे। एक भी मैच ड्रॉ रहने पर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूजीलैंड की जमीं पर श्रीलंका आज तक कभी सीरीज में 2 टेस्ट नहीं जीती है।

यह भी पढ़े - एबी डिविलियर्स ने इस क्रिकेटर को बताया टी20 इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी

लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना लगभग तय

बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से ओवल में खेला जाएगा। ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा सीजन है। पहले सीजन में टीम इंडिया फाइनल में पहुंचकर हार गई थी। यह लगातार दूसरी बार होगा जब भारतीय टीम चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी।

यह भी पढ़े - राहुल के बाद अब अहमदाबाद टेस्ट टीम से बाहर होगा रोहित शर्मा का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी