30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women T20 WC: आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, जीते तो खेलेंगे सेमीफाइनल

Women's T20 World Cup 2023 : महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज 20 फरवरी को भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम अगर आज के मुकाबले को जीत लेती है तो उसका सेमीफाइनल में स्थान पक्का है। बता दें कि आयरलैंड की टीम आज तक भारतीय महिला टीम काे टी20 और वनडे में नहीं हरा सकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Feb 2023, 9:20 AM IST

india-will-try-to-register-a-big-win-over-ireland-to-reach-women-t20-world-cup-2023-semi-final.jpg

आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, जीते तो खेलेंगे सेमीफाइनल।

Women's T20 World Cup 2023 : महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज 20 फरवरी को भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेलेगी। पिछले मैच में इंग्लैंड से हारकर भारतीय टीम निराश जरूर होगी, लेकिन आज के मुकाबले को जीतकर भारत महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लेगा। भारतीय टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक तीन मैच में से दो जीतकर चार अंकों के साथ अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है तो इंग्लैंड अपने तीनों मैच जीतकर पहले नंबर पर है। भारत और आयरलैंड के बीच टी20 की बात करें तो दोनों देशों के बीच अभी तक 2018 में एक ही मुकाबला खेला गया है, जो कि भारत ने जीता था। इस तरह अभी तक भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।


महिला टी20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम ने पहले दो मुकाबले पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को हराकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इंग्लैंड से हारकर भारत के बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। आज आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले को टीम इंडिया हर हाल में जीतने के इरादे से उतरेगी।

दाेनों देशों के बीच पहली और आखिरी बार 2018 के टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारत ने 52 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, 13 वनडे में से 12 भारत ने जीते हैं और एक बारिश के कारण रद्द हुआ था। इस तरह आज तक आयरलैंड भारत से एक भी मैच नहीं जीता है।

सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण

भारतीय महिला टीम ग्रुप-2 की अंकतालिका में 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि इंग्लैंड अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वेस्टइंडीज चार अंकों के साथ तीसरे और पाकिस्तान 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वेस्टइंडीज अपने सभी मैच खेल चुका है।

वहीं, पाकिस्तान अगर इंग्लैंड को आखिरी मुकाबले में हरा देता है तो उसके भी चार अंक हो जाएंगे। ऐसे में नेट रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम चुनी जाएगी। वहीं अगर आज भारत आयरलैंड को हरा देता है तो वह सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लेगा।

यह भी पढ़े - बंगाल को 9 विकेट से हराकर सौराष्ट्र बना रणजी चैंपियन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग 11

लौरा डिलेनी (कप्तान), एमी हंटर, गेबी लुईस, ओरला प्रेंडरगास्ट, एलमीर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, एरलीन केली, मैरी वालड्रॉन, लीह पॉल, कारा मरे और जेन मेगुअर।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस दिग्गज ने लगाई लताड़, बताया हार का सबसे बड़ा कारण