Hindi News / Sports / Cricket News / भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम श्रीलंका से टी-20 सीरीज खेलने श्रीलंका हुई रवाना
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम श्रीलंका से टी-20 सीरीज खेलने श्रीलंका हुई रवाना
भारतीय टीम श्रीलंका दिव्यांग क्रिकेट संघ के निमंत्रण पर तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने आज श्रीलंका रवाना हो गई । यह दौरा भारतीय टीम के लिए 26 वां दौरा है।
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम श्रीलंका से टी-20 सीरीज खेलने श्रीलंका हुई रवाना
नई दिल्ली । भारतीय टीम श्रीलंका दिव्यांग क्रिकेट संघ के निमंत्रण पर तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने आज श्रीलंका रवाना हो गई । यह तीनों मुकाबले 23, 24 और 25 अगस्त को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले जाएंगे।भारत का यह दुसरा श्रीलंका दौरा है । इसके पहले भारतीय टीम 2014 में श्रीलंका जा चुकी है । आपको बता दें यह दौरा भारतीय टीम के लिए 26 वां दौरा है।
चेयरमैन सर्वेश तिवारी ने दी बधाई दिव्यांग क्रिकेट संघ के चेयरमैन सर्वेश तिवारी ने श्रीलंका जा रही टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष के अक्टूबर माह में ही मुंबई में एशिया कप भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी, एशिया कप 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगी।उन्होंने बताया कि भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम अभी तक 25 अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में भाग ले चुकी है। यह दौरा भारतीय टीम के लिए 26 वां दौरा है।
रविंद्र पल के हाथों में भारतीय टीम की कप्तानी भारतीय टीम की कप्तानी फतेहाबाद हरियाणा के निवासी रविंद्र पल करेंगे और उपकप्तानी पश्चिम बंगाल के सुवरो जार्डर को सौंपी गई है। भारतीय टीम के कप्तान रविंदर पाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह श्रीलंका का दूसरा दौरा है। इससे पूर्व भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने 2014 में श्रीलंका का दौरा किया था, उस दौरान टीम ने सीरीज के सभी मैचों में जीत दर्ज की थी। उम्मीद की जा रही है भारतीय क्रिकेट टीम इस बार भी अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा पाएगी ।