
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 20-20 सीरीज में अपना जलवा दिखाने के बाद सोमवार को अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में आम से लेकर खास लोगों ने शिरकत की। इससे पहले सीरीज के बीच ही मुकेश कुमार गोपालगंज पहुंचे थे और अपनी मोहब्बत दिव्या सिंह के साथ सात फेरे लिए और दूसरे दिन ही वे फिर रायपुर रवाना हो गए थे। मुकेश ने बिहार के ही छपरा की रहने वाली दिव्या सिंह के साथ शादी करने के बाद सोमवार को गोपालगंज में रिप्सेप्शन दिया। सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव में रिप्सेप्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आस्ट्रेलिया से हुई टी-20 सीरीज में अपनी बेहतर गेंदबाजी का जौहर दिखा चुके मुकेश कुमार का गांव पहुंचने पर भरपूर स्वागत किया गया। मुकेश 28 नवंबर को दिव्या के साथ सात फेरे लेने के बाद रिप्सेप्शन के दौरान पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। इस क्रम में उन्होंने अपनी प्रेम कहानी के भी राज खोल दिए। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का पहला प्यार दिव्या थी और उसे ही जीवन संगिनी बनाने का फैसला किया।
पढ़ाई के दौरान हुई दोस्ती
दिव्या दरअसल मुकेश के बड़े भाई की साली है। दिव्या और मुकेश ने साथ में पढ़ाई की और दोस्त हो गए। इसके बाद उसी के साथ शादी करके जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर रहें हैं। दिव्या सिंह के साथ मुकेश कुमार ने शादी करके खुशी जाहिर की। इस रिप्सेप्शन में गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात भी पहुंचे और मुकेश को बधाई दी। मुकेश कुमार ने कुछ महीने पहले ही दिव्या सिंह के साथ सगाई की थी।
यह भी पढ़ें : मिचेल जॉनसन का डेविड वॉर्नर पर बड़ा खुलासा, बोले- मुझे पर्सनली गंदा मैसेज किया था
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएंगे मुकेश
मुकेश कुमार का भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भी चयन हुआ है। गौरतलब है कि क्रिकेटर मुकेश कुमार सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव के रहने वाले स्वर्गीय काशीनाथ सिंह और मालती देवी के पुत्र हैं। मुकेश कुमार के पिता कोलकाता में टैक्सी ड्राइवर का काम करते थे।
यह भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या पर जडेजा ने कसा तंज, बोले- वह रेयर टेलेंट, इसलिए मैदान पर...
Published on:
5 Dec 2023, 3:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.