29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय तेज गेंदबाज मानसी जोशी कोरोना पॉजिटिव, महिला टी-20 चैलेंज से हुईं बाहर

अगले महीने UAE में महिला टी-20 चैलेंजर (Womens T20 Challenge) खेली जाएगी, लेकिन इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज मानसी जोशी (Mansi Joshi) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (coronavirus Positive ) आई है। वह फिलहाल देहरादून में क्वॉरंटीन हैं। ऐसे में उनकी जगह तेज गेंदबाज मेघना सिंह (meghna singh) को शामिल किया गया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 18 Oct 2020, 9:08 AM IST

manshi_joshi.jpg

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज मानसी जोशी (Mansi Joshi) कोरोना पॉजिटिव (Covid 19) पाई गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मानसी (Mansi Joshi) अब अगले महीने यूएई में खेली जाने वाली महिला टी-20 चैलेंजर ( Womens T20 Challenge) का हिस्सा नहीं होंगी। मानसी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव (Coronavirus Positive) आने के बाद देहरादून में क्वारंटीन में हैं और वह मुंबई नहीं गईं हैं, जहां टी-20 चैलेंजर (Womens T20 Challenge) में भाग लेने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ी 13 अक्टूबर को पहुंच गए थे।

RCB vs RR : डिविलियर्स की तूफानी पारी ने पलटा मैच, बेंगलुरु को दिलाई 7 विकेट से जीत

27 साल की मानसी महिला टी-20 चैलेंजर (Women T20 Challenge) में वेलोसिटी टीम में शामिल थीं और अब उनकी जगह तेज गेंदबाज मेघना सिंह को शामिल किया गया है। महिला टी-20 चैलेंजर टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चार से नौ नवंबर के बीच खेला जाएगा। इसमें तीन महिला टीमें-सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी भाग लेंगी। मानसी ने 2016 में पदार्पण करने के बाद भारत के लिए अब तक 11 वनडे और आठ टी-20 में मैच खेले हैं।

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 180 रन का लक्ष्य

बता दें कि इस टूर्नामेंट में इंग्‍लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्‍टइंडीज, बांग्‍लादेश, न्‍यूजीलैंड की खिलाड़ी भी हिस्‍सा लेंगी। थाईलैंड की नाथ्‍थाकन चानथाम भी महिला आईपीएल के इस सीजन में नजर आएंगी। चानथाम ने महिला टी-20 वर्ल्‍ड कप में अपने देश का पहला अर्धशतक जड़ा था। वह यह टूर्नामेंट खेलने वाली पहली थाई क्रिकेटर होंगी। भारतीय महिला चयन समिति ने तीनों टीमों को चुना।

मिस्ट्री स्पिनर वरुण ने क्रिकेट के जुनून में 26 साल की उम्र छोड़ी नौकरी, अब आईपीएल में मचा रहे हैं धमाल

सुपरनोवस की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), जेमिमा रोड्रिग्‍स (उपकप्‍तान), चमारी अटापट्टू, प्रिया पूनिया, अनुजा पाटिल, राधा यादव, तानिया भाटिया विकेटकीपर, शशिकला सिरिवर्दने, पूनम यादव, शकेरा सेल्‍मन, अरुणधती रेड्डी, पूजा वस्‍त्राकर, आयुषी सोनी, अयाबोंगा खाका, मुस्‍कान मलिक।

ट्रायब्‍लर्स की टीम: स्‍मृति मंधाना (कप्‍तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्‍तान), पूनम राउत, ऋचा घोष, हेमलता, नुजहत परवीन विकेटकीपर, राजेश्‍वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, झूलन गोस्‍वामी, सिमरन दिल बहादुर, सलमी खातून, सोफी, चानथाम, डिएंड्रा डॉटिन, केशवी गौतम।

वेलोसिटी की टीम: मिताली राज (कप्‍तान), वेदा कृष्‍णमूर्ति (उपकप्‍तान), शेफाली वर्मा, सुषमा वर्मा विकेटकीपर, एकता बिष्‍ट, मेघना सिंह, शिखा पांडे, देविका विद्या, सुश्री दिबयादर्शनी, मनाली दक्षिणी, केसपेरेक, डेनियल व्‍याट, सुन लुस, जहांआरा आलम, एम अनागा।