30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDW vs BANW: सीरीज पर कब्‍जे के बाद खुशी झूम उठीं कप्तान हरमनप्रीत, जानें किसे दिया जीत का श्रेय

Harmanpreet Kaur INDW vs BANW : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश की टीम को रोमांचक मुकाबले 8 रनों से हरा दिया है और इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Jul 2023, 6:40 PM IST

indw-vs-banw-harmanpreet-kaur-given-credit-to-bowlers-for-win-against-bangladesh-t20-match.jpg

सीरीज पर कब्‍जे के बाद खुशी झूम उठीं कप्तान हरमनप्रीत, जानें किसे दिया जीत का श्रेय।

Harmanpreet Kaur INDW vs BANW : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश की टीम को रोमांचक मुकाबले 8 रनों से हरा दिया है और इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज पर कब्‍जा करने के बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद खुश नजर आई। उन्होंने इस लो स्कोरिंग मैच की जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया है। बता दें कि इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 हासिल किए। इस तरह बांग्लादेश की 96 रनों के लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर सकी और वह 87 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।


भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा कि 'कभी-कभी आपकी योजना सफल नहीं हो पाती है। यह खेल का हिस्सा है, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस जीत का पूरा श्रेय वह गेंदबाजों को देती हैं। उन्होंने दबाव में भी शानदार गेंदबाजी की। वहीं, फील्डर्स ने भी उनका बखूबी साथ दिया। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ युवा गेंदबाज खुद जिम्मेदारी लेते हैं। ऐसे में उन पर भरोसा करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

शेफाली वर्मा ने भारत के लिए बनाए सर्वाधिक 19 रन

बता दें कि भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर खाता भी नहीं खोल सकी और पूरी टीम महज 95 रन के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातून ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें : पुजारा-शमी की जगह कौन होगा प्लेइंग 11 में शामिल? उपकप्तान का खुलासा!

कप्तान के अलावा कोई नहीं पहुंच सका दहाई के अंक तक

भारत के 96 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज शमीमा सुल्ताना और शाथी रानी महज 5-5 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान निगार सुल्ताना ने 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बांग्‍लादेशी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका और 20 ओवर में पूरी टीम 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत ये मैच 8 रन से जीत लिया।

यह भी पढ़ें : भारत ने बांग्लादेश को 8 रन से हराया, शेफाली के आखिरी ओवर में गिरे 4 विकेट