30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग आज, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग 11

INDW vs ENGW : महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के पहले दो मुकाबले जीतकर हौसले बुलंद हैं। आज 18 फरवरी को भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी। आइये इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर कौन सी प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Feb 2023, 12:44 PM IST

indw-vs-engw-playing-xi-womens-t20-world-cup-2023-indian-women-cricket-team.jpg

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग आज, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग 11

INDW vs ENGW : दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई थी तो वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। आज यानि 18 फरवरी को भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी, जो कि गेकेबेरा में शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की उम्मीद से उतरेगी। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर इंग्लिश टीम को हराने के लिए मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी। आइये जानते हैं टीम इंडिया इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कौन सी प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी?


वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने उतरी थीं। हालांकि चोट के बाद मैदान पर स्मृति कुछ खास नहीं कर सकी थीं, लेकिन शेफाली वर्मा ने वेस्टइंडीज औश्र पाकिस्तान दोनों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। शेफाली ने पाकिस्तान के खिलाफ 33 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 28 रन बनाए थे। उम्मीद है कि आज एक बार फिर यही जोड़ी ओपनिंग करेगी।

ये रह सकता है मिडिल ऑर्डर

वहीं, मिडिल ऑर्डर की बात करें तो तीन नंबर पर जेमिमा रोड्रिग्ज और चार नंबर पर कप्तान हरमनप्रीत खेलने उतर सकती हैं। 5वें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का आना तय है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 31 तो वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 रन की तूफानी पारी खेली थी। उनके बाद छठे नंबर पर हरलीन देओल को उतारा जा सकता है।

यह भी पढ़े -विराट कोहली आज बना सकते हैं महारिकॉर्ड, बस बनाने हैं महज इतने रन

भारतीय महिला टीम की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष, हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, राधा यादव, पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा।

यह भी पढ़े - लाइव मैच में इस स्टार खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाकर की गई बेइज्जती