LSG vs MI : क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2023 का सफर खत्म हो गया है। चेन्नई में बुधवार रात खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 81 रन से हरा दिया है। इस तरह लगातार दूसरी बार एलएसजी का चैंपियन बनने का सपना टूट गया है। इस मैच के हारने की जिम्मेदारी जहां कप्तान क्रुणाल पांड्या ने अपने कंधों पर ले ली है। वहीं, अब जाकर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया सामने आई है। आइये जानते हैं गंभीर ने क्या कहा है?