7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 : केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का ऐलान, लखनऊ में तिहरा शतक जड़ने वाले धाकड़ बल्‍लेबाज की एंट्री

KL Rahul Replacement : आईपीएल 2023 के बाकी बचे मैचों से लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्‍तान केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। अब फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल के रिप्‍लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। उनके स्‍थान पर टीम इंडिया के लिए तिहरा शतक जड़ चुके एक अनुभवी बल्‍लेबाज को टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 May 2023, 12:15 PM IST

ipl-2023-lucknow-super-giants-made-karun-nair-replacement-of-kl-rahul-has-scored-triple-century.jpg

केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का ऐलान, लखनऊ में तिहरा शतक जड़ने वाले धाकड़ बल्‍लेबाज की एंट्री।

KL Rahul Replacement : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्‍तान केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। वहीं जयदेख उनादकट भी चोट के कारण मैच नहीं खेल रहे हैं। प्‍लेऑफ की दौड़ में दूसरे नंबर पर बनी हुई लखनऊ की टीम के लिए यह बड़े झटके से कम नहीं है। इसकी भरपाई के लिए अब लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल के रिप्‍लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। उनके स्‍थान पर टीम इंडिया के लिए तिहरा शतक जड़ चुके एक अनुभवी बल्‍लेबाज को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि रविवार 7 मई को लखनऊ की टीम अंक तालिका में नंबर वन गुजरात टाइंटस के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी।


दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने अनुभवी बल्‍लेबाज करुण नायर को महज 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। ज्ञात हो कि करुण नायर टीम इंडिया के लिए दो वनडे और छह टेस्ट खेल चुके हैं। इसके साथ ही नायर को इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने का अनुभव प्राप्‍त है।

करुन नायर का क्रिकेट करियर

करुन नायर ने 6 टेस्ट में 62.33 की औसत से 374 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम नाबाद 303 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी है। यह पारी उनके बल्‍ले से इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के चेपक में आई थी। वहीं, नायर दो वनडे में 23 की औसत से 46 रन बनाए हैं। इसके साथ करुन नायर अभी तक 76 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। जिनमें उन्‍होंने 23.75 की ऐवरेज और 127.75 के स्ट्राइक रेट से 1496 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें : शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़ा, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप का ताजा हाल

इन फ्रेंचाइजियों के लिए भी खेल चुके करुण नायर

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान कप्‍तान केएल राहुल फिल्‍डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। इस कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। केएल राहुल ने शुक्रवाकर को खुद ही यह बताया है कि वह आईपीएल बाकी मैच के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी नहीं खेल सकेंगे।

यह भी पढ़ें : पाकिस्‍तान के वनडे में नंबर बनने पर पगलाए पीएम शाहबाज शरीफ