ICC ODI Ranking : आईसीसी वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान नंबर-1 बन गया है। न्यूजीलैंड को लगातार चार वनडे मुकाबले हराने के बाद पाकिस्तान ने यह बड़ी उपलब्धि उपलब्धि हासिल की। बता दें कि कराची में खेले गए चौथे वनडे में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पूरी टीम 43.4 ओवर में 232 रन पर ही सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान ने 102 रन से जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली। वनडे रैकिंग में नंबर-1 बनने के बाद पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ भी फूले नहीं समां रहे हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से देश की जनता को बधाई दी है। इसके साथ ही जो बयान दिया है, उसे भारत और कोहली पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?