7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 : क्‍या खत्‍म हो गया पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर, रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान

Ricky Ponting on Prithvi Shaw : रिकी पोंटिंग ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में पृथ्वी शॉ की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग ने कहा है कि पृथ्वी ने हर मैच में निराश किया है। वह जैसा खेल रहे हैं, इससे हमारा काम नहीं चलेगा। लगातार 6 मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम में बरकरार रखा गया, ले‍किन अब उनकी वापसी आसान नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Apr 2023, 12:36 PM IST

prathvi-shaw.jpg

क्‍या खत्‍म हो गया पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर, रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान।

Ricky Ponting on Prithvi Shaw : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 शुरू होने से पहले पृथ्वी शॉ की तारीफों के पुल बांधने वाले दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कोच रिकी पोंटिंग अब बैकफुट पर आ गए हैं। रिकी पोंटिंग ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में पृथ्वी शॉ की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, नेट पर जमकर पसीना बहाने वाले पृथ्वी शॉ से रिकी पोंटिंग को अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्‍होंने हर मैच में निराश किया। दिल्ली कैपिटल्स के कोच का कहना है कि दूसरी टीमों के कई ओपनर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि पृथ्वी को लगातार 6 मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम में बरकरार रखा गया, ले‍किन अब उनकी जल्द वापसी मुश्किल है।


रिकी पोंटिंग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज शनिवार को होने वाले मैच से पूर्व कहा कि पृथ्वी शॉ ने पिछले 12 आईपीएल मैचों (आईपीएल 2022 को मिलाकर) से कोई अर्धशतक नहीं लगाया है। उन्‍होंने कहा कि अन्‍य टीमों के कई सलामी बल्‍लेबाज बेहतरीन खेल खेल रहे हैं। वहीं, इस आईपीएल के छह मैचों में पृथ्वी शॉ ने महज 47 रन ही बनाए हैं।

पोंटिंग बोले- पृथ्वी जैसा खेल रहे इससे हमारा काम नहीं चलेगा

रिकी पोंटिंग ने कहा कि पृथ्वी फॉर्म में हों तो वह मैच विनर हैं। इसी कारण उन्‍हें टीम में रखा गया था। अगर वह टिक जाए तो अकेले मैच जिता सकते हैं। लेकिन इस सीजन में वह अच्छा नहीं खेल सके। इससे हमारा काम नहीं चलने वाला। पोंटिंग ने कहा कि उन्‍हें बाहर रखने का फैसला हमारे लिए कठिन था। हमें उम्मीद है कि हमने अब जो टीम चुनी है, वह हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करेगी।

यह भी पढ़ें : ऑरेंज और पर्पल कैप पर RCB का कब्‍जा, जानें कौन-कौन दौड़ में शामिल

पोंटिंग ने कहा था पृथ्वी के लिए बड़ा साल होगा

पोंटिंग ने आगे कहा कि पृथ्वी शॉ इस साल एनसीए में कुछ सप्‍ताह बिताकर आए थे। उन्‍होंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की। पृथ्वी जब नेट पर कड़ी मेहनत कर रहे थे तो मुझे लग रहा था कि उनके लिए यह साल बड़ा होने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कोच रिकी पोंटिंग के बयान के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि इस आइपीएल में उनकी वापसी बेहद मुश्किल है।

यह भी पढ़ें : दिग्‍गज अनिल कुंबले ने कर दी भविष्‍यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेंगी आईपीएल के प्‍लेऑफ में