25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: सहवाग ने गावस्‍कर का किस्‍सा सुनाते हुए पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल को सुनाई खरी-खरी

IPL 2023 : भारत के पूर्व विस्‍फोटक सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पृथ्वी शॉ की पारी देखकर एक मजेदार किस्‍सा याद आ गया है, जो क्रिकेट में पूर्व खिलाडि़यों की अहमियत को लेकर है। इस किस्‍से के बहाने सहवाग ने पृथ्वी शॉ को आईना दिखाने का काम किया है।
2 min read
Google source verification
ipl-2023-sunil-gavaskar-will-never-come-to-talk-to-me-why-sehwag-say-this-for-prithvi-shaw-and-shubman-gill.jpg

सहवाग ने गावस्‍कर का किस्‍सा सुनाते हुए पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल को सुनाई खरी-खरी।

ipl 2023 : दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने धर्मशाला में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्‍स को 15 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में पृथ्वी शॉ ने मौका मिलते ही 38 गेंदों का सामना करते हुए 54 रनों की विस्‍फोटक पारी खेली है। सीजन की शुरुआत से ही बेहद खराब फॉर्म के कारण टीम की प्‍लेइंग इलेवन से बाहर हुए पृथ्वी शॉ ने मौका मिलते ही उसे दोनों हाथों से भुनाया है। पृथ्वी शॉ की इस पारी को देखकर भारत के पूर्व विस्‍फोटक सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग को एक मजेदार किस्‍सा याद आ गया है, जो क्रिकेट में पूर्व खिलाडि़यों की अहमियत को लेकर है।


भारतीय टीम के भविष्‍य कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ का पिछला समय बहुत ही बुरा बीता है। वह मैदान पर बल्‍ले से वह कोई कमाल नहीं कर पा रहे थे और मैदान के बाहर भी विवादों में घिरते नजर आए। वहीं, अब पंजाब किंग्‍स के खिलाफ मौका मिलते ही उन्‍होंने साबित कर दिया कि उनकी क्‍लास क्‍या है? उनके करियर के इस उतार-चढ़ाव को देख वीरेंद्र सहवाग को 2003-04 एक पुराना किस्‍सा याद आ गया, जो उनकी गावस्‍कर से बातचीत को लेकर था।

पृथ्वी और गिल ने छह घंटे में क्रिकेट पर बात नहीं की: सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल ने मेरे साथ एक विज्ञापन की शूटिंग की थी। हम लोग छह घंटे एकसाथ रहे, लेकिन दोनों में से किसी ने भी मुझसे क्रिकेट पर बात नहीं की। सहवाग ने कहा कि अगर सीनियर्स से बात करनी है तो उनसे संपर्क साधना होगा।

सहवाग ने इस दौरान गावस्‍कर और अपनी बात का जिक्र करते हुए कहा कि पृथ्वी शॉ अनुरोध करते तो कोई भी उनकी मदद करता। क्रिकेट में आप कितने भी टैलेंटेड हों। यदि मानसिक रूप से मजबूत नहीं हैं तो कुछ नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें : पृथ्वी शॉ के तूफानी अर्धशतक पर 'गर्लफ्रेंड' निधि तापड़िया ने कुछ ऐसे लुटाया प्यार

गावस्‍कर के साथ सहवाग और चोपड़ा ने किया था डिनर

सहवाग ने बताया कि 2003-04 में मैंने कोच जॉन राइट से कहा था कि मैं नया हूं और सनी भाई से बात करना चाहता हूं। आप उनसे मेरी मुलाकात करा दीजिए। इसके बाद जॉन राइट ने सनी भाई के साथ मुझे भी डिनर पर बुलाया। मैंने उनसे कहा कि मेरे साथी सलामी बल्‍लेबाज आकाश चोपड़ा भी आएंगे, ताकि हम बल्लेबाजी पर बात कर सकें।

उस दौरान हमले गावस्कर से डिनर के दौरान बातचीत की और उसके बाद कई अच्‍छी पारियां खेली थीं। सहवाग ने कहा कि आपको पहल करनी होगी। सुनील गावस्कर, चोपड़ा या फिर सहवाग आपसे बात करने का प्रयास नहीं करेंगे। उनसे आपको अनुरोध करना होगा।

यह भी पढ़ें : एमएस धोनी का IPL 2024 में खेलना तय! पीटरसन ने CSK को दिया ये फॉर्मूला