30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2024 Schedule Live Streaming: आईपीएल 2024 का शेड्यूल आज होगा जारी, जानें कब-कहां देखें लाइव

IPL 2024 Schedule Live Streaming: आईपीएल 2024 के 17वें सीजन आज गुरुवार 22 फरवरी को जारी किया जाएगा। हालांकि फिलहाल शुरुआती दो हफ्तों का कार्यक्रम जारी किए जाने की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Feb 2024, 3:11 PM IST

ipl_2024.jpg

IPL 2024 Schedule LIVE Streaming: आईपीएल 2024 के 17वें सीजन आज गुरुवार 22 फरवरी को ऐलान किया जाएगा। आईपीएल शेड्यूल एक लाइव कार्यक्रम के दौरान जारी किया जाएगा। हालांकि फिलहाल शुरुआती दो हफ्तों का कार्यक्रम जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। क्‍योंकि मार्च से मई के बीच ही देशभर में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। चुनावों को देखते हुए बीसीसीआई दो या तीन चरण आईपीएल के शेड्यूल की घोषणा कर सकता है। आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान शाम बजे से किया जाएगा। आइये आपको भी बताते हैं कि आप इस कार्यक्रम को कब और कहां लाइव देख सकते हैं।


IPL 2024 की शुरुआत कब से होगी?

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।

IPL 2024 के शेड्यूल का लाइव प्रसारण कौन से टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

आईपीएल 2024 के शेड्यूल का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्‍न चैनल्‍स पर देख सकते हैं।

IPL 2024 के शेड्यूल की लाइव स्‍ट्रीमिंग कौन से ऐप पर देख सकते हैं?

आईपीएल 2024 के शेड्यूल की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर एकदम मुफ्त में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गुजरात टाइटंस को झटका, IPL से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, ब्रिटेन में होगी सर्जरी

IPL 2024 का शेड्यूल जारी करने के लिए लाइव कार्यक्रम कितने बजे से शुरू होगा?

आईपीएल 2024 के शेड्यूल का लाइव कार्यक्रम आज 22 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से देख सकते हैं।

IPL 2024 का आयोजन कहां किया जाएगा?

आईपीएल 2024 का आयोजन बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने भारत में ही कराने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें : चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में हुए 2 बड़े बदलाव