31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2024: फेमस मॉडल तानिया ने किया सुसाइड, सनराइजर्स हैदराबाद का ये स्टार खिलाड़ी फंसा

Abhishek Sharma Summoned in Model Tania Suicide Case: आईपीएल 2024 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को मॉडल तानिया सिंह सुसाइड केस में बड़ा झटका लगा है। एसआरएच के स्‍टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को सूरत पुलिस ने समन भेजा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Feb 2024, 4:07 PM IST

abhishek-sharma-summoned-in-model-tania-singh-suicide-case.jpg

Abhishek Sharma Summoned in Model Tania Singh Suicide Case: आईपीएल 2024 का आगाज होने में अब करीबी एक महीने का समय बचा है। लेकिन, इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि फेमस मॉडल तानिया सिंह ने 20 फरवरी देर रात सुसाइड कर लिया है। आत्‍महत्‍या से पहले आखिरी बार तानिया ने सरराजर्स हैदराबाद के स्‍टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से फोन पर बात की थी। आखिर दोनों के बीच क्‍या बात हुई थी और दोनों के बीच क्‍या संबंध हैं। ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब जानने के लिए सूरत पुलिस ने अभिषेक शर्मा को पूछताछ के लिए समन भेजा है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मशहूर मॉडल तानिया सिंह 20 फरवरी की देर रात ही घर पहुंची थीं। 21 फरवरी की सुबह वह घर में मृत पाई गईं। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का केस मानकर चल रही है। पुलिस की अभी तक की पड़ताल में पता चला है कि तानिया की सुसाइड से पहले आखिरी बार बात क्रिकेटर अभिषेक शर्मा से फोन पर हुई थी। अब पुलिस ने समन जारी करते हुए अभिषेक शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया है।

कॉल डिटेल से खुल सकते हैं कई राज

पुलिस सूत्रों की मानें तो मॉडल तानिया सिंह की कॉल डिटेल्‍स की जांच जारी है। जांच के बाद कई राज खुल सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि पुलिस तानिया और अभिषेक के प्रेम प्रसंग के एंगल से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस जांच के दौरान ये बात भी सामने आ रही है कि पिछले काफी समय से ये दोनों संपर्क में नहीं थे।

यह भी पढ़ें : विराट-अनुष्का के बेटे 'अकाय' को लेकर सोशल मीडिया पर बेहद घटिया हरकत

मैच के दौरान हुई थी पहली मुलाकात

बता दें कि आईपीएल 20219 से अभिषेक शर्मा बतौर सलामी बल्‍लेबाज सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। अभिषेक ने अपने आईपीएल करियर में कुल 47 मैच में 893 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद टीम में खेलने के लिए साढ़े 6 करोड़ का भुगतान करता है।

वहीं, 28 वर्षीय तानिया सिंह सूरत की फेमस मॉडल थीं। अभिषेक और तानिया की पहली मुलाकात मैच के दौरान ही हुई थी। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें : यशस्वी का ICC टेस्ट रैंकिंग में भी धमाल, 14 पायदान की छलांग के साथ अब इस नंबर पर