मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, जो अब तक इस सीजन में खराब बल्लेबाजी करने के लिए फैंस की आलोचनाएं झेल रहे थे, रविवार को वानखेड़े में फॉर्म में लौटे और मैदान के चारों-तरफ शॉट्स लगाए। रोहित ने इस सीजन में सीएसके के सामने टूर्नामेंट में अपनी पहली हाफ सेंचुरी लगाई और अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने आलोचना करने वालों को करारा जवाब भी दिया। रोहित के बल्ले से 45 गेंदों में नाबाद 76 रन निकले। रोहित ने पारी के दौरान चार चौके और छह छक्के लगाए। रोहित ने टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सात मैच की सात पारियों में कुल 158 रन बनाए हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में 37वें स्थान पर हैं।